कांच और कचरे के नीचे छिपा था गांजे का जखीरा, महासमुंद में 170 किलो से ज्यादा गांजा जब्त; 4 गिरफ्तार

कांच और कचरे के नीचे छिपा था गांजे का जखीरा, महासमुंद में 170 किलो से ज्यादा गांजा जब्त; 4 गिरफ्तार

महासमुंद। अंतरराज्यीय नशा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से 170.75 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 85 लाख रुपये है। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए गांजे की खेप को मिनी ट्रक में कांच के टुकड़ों और कचरे के नीचे छिपा रखा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मिनी ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही एक स्विफ्ट कार को भी पकड़ा। मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर के इनपुट पर NH-53 में घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में गांजा एक मिनी ट्रक के जरिए महासमुंद की तरफ से दूसरे राज्य ले जाया जा रहा है। इनपुट मिलते ही पुलिस टीम ने NH-53 पर बिरकोनी के पास महाराजा ढाबा के आसपास निगरानी बढ़ाई। संदिग्ध मिनी ट्रक दिखाई देने पर उसे रोककर तलाशी ली गई। ऊपर से सामान्य कचरा और कांच के टुकड़े नजर आ रहे थे, लेकिन जांच के दौरान इनके नीचे गांजे की बड़ी खेप छिपी मिली।All four accused in police custody

मिनी ट्रक के पीछे चल रही थी कार
पुलिस के मुताबिक मिनी ट्रक के पीछे एक स्विफ्ट कार भी चल रही थी। उसमें तीन लोग सवार थे और वे कथित तौर पर ट्रक को फॉलो कर रहे थे। पुलिस ने कार को भी रोककर उसमें सवार तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। इस तरह कार्रवाई में मिनी ट्रक चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Read More सस्पेंड साहब 75% पगार लेकर सिर्फ दस्तखत कर रहे, फील्ड में नौसिखियों के भरोसे आबकारी, नतीजा- नकली शराब का फुल नेटवर्क चालू

ओडिशा से यूपी पहुंचनी थी खेप
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि गांजे की यह खेप ओडिशा के बौद्धगढ़ से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ले जाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और तस्करी का पूरा संचालन किस स्तर से किया जा रहा था ?

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

97 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा मिनी ट्रक, स्विफ्ट कार, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 97 लाख 3 हजार 970 रुपये है।

चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस गांजे की सप्लाई से जुड़े स्रोत, खरीदार और अंतरराज्यीय नेटवर्क तक पहुंचने पर है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला