खैरागढ़: CAF कैंप में साथी जवान ने मारी सर्विस राइफल से गोली, यूपी के जवान सोनवीर जाट की मौके पर मौत

खैरागढ़: CAF कैंप में साथी जवान ने मारी सर्विस राइफल से गोली, यूपी के जवान सोनवीर जाट की मौके पर मौत

खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के अंतिम छोर पर स्थित घाघरा गांव में CAF बटालियन कैंप में बीती रात खूनखराबा हो गया। CAF की 17वीं बटालियन में पदस्थ जवान सोनवीर जाट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह वारदात उसके साथी जवान अरविंद गौतम द्वारा की गई। मृतक सोनवीर जाट उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कैंप में अन्य जवानों के साथ ड्यूटी पर तैनात था।

कैंप में अफरा-तफरी, बैरक में सोते समय हुई फायरिंग
सूत्रों के अनुसार, रविवार रात भोजन के बाद सभी जवान अपने-अपने बैरक में सो रहे थे। इसी दौरान अरविंद गौतम ने पुरानी रंजिश के चलते अपनी सर्विस राइफल से सोनवीर जाट को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई। अन्य जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल सोनवीर को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है, और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस ने आरोपी जवान को किया गिरफ्तार
गातापार थाना पुलिस ने आरोपी जवान अरविंद गौतम को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, और वास्तविक कारणों का खुलासा आगामी जांच रिपोर्ट में सामने आएगा।

Read More कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

खूनखराबे से CAF कैंप में बढ़ा तनाव
इस घटना ने CAF कैंप में तनाव और सुरक्षा के सवाल खड़े कर दिए हैं। जवानों के बीच पुरानी रंजिश और विवाद ने एक साथ कार्यरत साथियों के बीच किस हद तक खतरनाक परिणाम ला सकते हैं, यह घटना साफ दिखा रही है।

Read More Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच