शिक्षिका से गैंगरेप का मुख्य आरोपी निकला कांग्रेस नेता..! पुलिस छुपाती रही गिरफ्तारी..? आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हो चुके हैं दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना के मामला.!

शिक्षिका से गैंगरेप का मुख्य आरोपी निकला कांग्रेस नेता..! पुलिस छुपाती रही गिरफ्तारी..? आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हो चुके हैं दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना के मामला.!

शिक्षिका से गैंगरेप का मुख्य आरोपी निकला कांग्रेस नेता..! पुलिस छुपाती रही गिरफ्तारी..? आरोपियों के खिलाफ पहले से ही दर्ज हो चुके हैं दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना के मामला.! जशपुर: जशपुर में शिक्षिका से गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया है। […]

शिक्षिका से गैंगरेप का मुख्य आरोपी निकला कांग्रेस नेता..! पुलिस छुपाती रही गिरफ्तारी..? आरोपियों के खिलाफ पहले से ही दर्ज हो चुके हैं दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना के मामला.!

जशपुर: जशपुर में शिक्षिका से गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया है। घटना का मुख्य आरोपी सद्दाम खान बलरामपुर जिले के कांग्रेस आईटी सेल का उपाध्यक्ष है। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस गिरफ्तारी को छुपाती रही। वही घटना का सह आरोपी फरार हैं। मामला बगीचा थाना अंतर्गत का है।

घटना बीते 4 सितंबर की है। जशपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका मनोहरपुर की रहने वाली है। वह अपने परिचित कुसमी निवासी सद्दाम उर्फ सोनू खान और इम्तियाज के साथ दनगरी वाटर फॉल घूमने गई थी। वाटर फॉल घूमने के बाद वे आस पास के सुने एरिया में घूम रहें थे। आस पास पुटूस की झाड़ियां है। शिक्षिका को अकेले देख दोनों युवकों की नियत बिगड़ गई। उन्होंने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जोर जबरदस्ती कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद पीड़िता को घटनास्थल में छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। घटना की जानकारी शिक्षिका ने अपने परिजनों को दी और उनके साथ पंडरापाठ पुलिस चौकी में जाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने धारा 294,506,323 व 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर बगीचा थाने में नंबरी होने भेज दिया था।

Read More एक नोटिस लौटा… अखबार में इश्तहार छपा और हो गया तलाक, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला

घटना के बाद दोनों आरोपी अपना मोबाइल बंद कर भाग खड़ा हो गए थे। पुलिस की टीम फोटो सर्कुलेट कर उनकी तलाश कर रही थी। इस बीच मामले को लेकर राजनीतिक भी गर्मा गई और भाजपा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना का मुख्य आरोपी सद्दाम खान बलरामपुर जिले के कांग्रेस आईटी सेल का उपाध्यक्ष है। इस बीच पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्य इकट्ठा कर व मुखबिरों की सूचना के आधार पर बिहार के बेगूसराय पहुंची। यहां एक घर में दबिश देकर मुख्य आरोपी सद्दाम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम को देखकर आरोपी सद्दाम भाग रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और ट्रांजिट रिमांड लेकर जशपुर लाया गया। वहीं घटना का दूसरा आरोपी इम्तियाज अंसारी अभी भी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है की मुख्य आरोपी सद्दाम खान बेगूसराय में अपने रिश्तेदार के घर छिपा था।

Read More धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

मुख्य आरोपी सद्दाम खान बलरामपुर जिले के कांग्रेस आईटी सेल का उपाध्यक्ष है। उसके खिलाफ उसकी पत्नी ने ही शंकरगढ़ थाने में दहेज उत्पीड़न का अपराध दर्ज करवाया था। सद्दाम खान की पत्नी ने अपने पति के अलावा उसके दोस्त इम्तियाज अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। दुष्कर्म के मामले में इम्तियाज अंसारी चार महीने जेल में भी था, जिसके बाद उसे जमानत मिल पाई थी। जेल से बाहर आकर दूसरी बार उसने फिर से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

आरोपी के कांग्रेस नेता होने के चलते पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी को मीडिया से छुपाते रही। छोटे-छोटे मामलों का खुलासा कर पुलिस प्रेस विज्ञप्ति जारी करती है पर इतने बड़े मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो जाने के बाद भी पुलिस ने कोई भी प्रेस विज्ञप्ति या आरोपी की गिरफ्तारी वाली फोटो जारी नहीं की। गौरतलब है कि इस मामले को भाजपा ने भी मुद्दा बनाया था और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया था।

Tags:

Latest News

धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में
GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग
22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति
‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद
पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला
कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश
Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए
CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल