वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर एक अहम और प्रतीकात्मक निर्णय लिया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने घोषणा की है कि प्रदेशभर में वक्फ बोर्ड से संबद्ध सभी मस्जिदों, इमामबाड़ों और वक्फ बोर्ड कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।

डॉ. सलीम राज ने बताया कि छत्तीसगढ़ में स्थित वक्फ बोर्ड की कुल 8,232 वक्फ संपत्तियों और स्थलों पर एक साथ तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ध्वजारोहण के पश्चात गणतंत्र दिवस की खुशियों को साझा करने के लिए सभी स्थानों पर मिठाइयों का वितरण भी किया जाएगा।

विशेष सजावट और आयोजन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर वक्फ बोर्ड से जुड़े सभी कार्यालयों और परिसरों को विशेष रूप से सजाया जाएगा। बोर्ड द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि कार्यक्रम एकसाथ और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Read More Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय एकता का संदेश
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। वक्फ बोर्ड की इस पहल को समाज में आपसी सौहार्द और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Read More कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार