धर्मांतरण के शक में आदिवासी इलाके में हिंसा, 2 परिवारों को पीटकर गांव से निकाला, घर-दस्तावेज फूंके

धर्मांतरण के शक में आदिवासी इलाके में हिंसा, 2 परिवारों को पीटकर गांव से निकाला, घर-दस्तावेज फूंके

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र से एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है। ओरछा ब्लॉक के ईकनार गांव में कथित तौर पर मतांतरित दो परिवारों के 16 सदस्यों के साथ ग्रामीणों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई और उन्हें गांव से बाहर खदेड़ दिया गया।

आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित परिवारों के घरों को तोड़फोड़ कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं राशन सामग्री और जरूरी दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया गया। इस हिंसक घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।image-55-11-1024x582

मारपीट में घायल लोग किसी तरह जान बचाकर ओरछा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Read More Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले आमाबेड़ा गांव में भी इसी तरह की हिंसक घटना सामने आ चुकी है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Read More Takhatpur News: अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंके जाने से बढ़ा आक्रोश, धरने पर बैठे लोग; 5 दिन में गिरफ्तारी की मांग

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार