आज बैठक....केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को रेल अधिकारियों के रवैया  नापसंद, एजेंडा भेजा और मांगी पूरी कार्यवाही की रिपोर्ट 

आज बैठक....केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को रेल अधिकारियों के रवैया  नापसंद, एजेंडा भेजा और मांगी पूरी कार्यवाही की रिपोर्ट 

बिलासपुर।केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारियों से काफी नाराज हैं जिसके पीछे उन्होंने जन प्रतिनिधियों की अनदेखी को कारण बताया है ।
उन्होंने बिलासपुर रेल मंडल केअधिकारियों पूरी से रिपोर्ट मांगी है।

आज गुरुवार को होने वाली रेल मंडल की बैठक हंगामेदार होने के आसार हैं क्योंकि बैठक के पहले ही केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों के रवैया और काम करने के तरीके से काफी नाराजगी जताई है। 
उन्होंने अफसरो को साफ कहा है कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों को रद्दी की टोकरी में डालना बंद करें और पिछले साल रेल मंडल की ओर से की गई कार्यवाही का पूरा विवरण दें जो जनप्रतिनिधियों की मांग पर की गई है।
केंद्रीय मंत्री ने ट्रेनों की लेट लतीफी सुरक्षा कवच प्रणाली में भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर अधिकारियों को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है 

केंद्रीय मंत्री टोकन साहू ने रेल प्रशासन को लिखे अपने पत्र में यह साफ किया है कि जनप्रतिनिधि जब कोई सुझाव और समस्या को लेकर विभाग को पत्र लिखते हैं तो विभागीय अधिकारी या तो अधूरा जवाब देते हैं या मामले से अपना पल्ला झाड़ लेते हैं उन्होंने शहर में वर्षों से जमे कर्मचारियों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं ताकि रेल मंडल में चल रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके इसके अलावा उन्होंने रेल पार्किंग और साइकिल स्टैंड में होने वाली अवैध वसूली पर भी कार्यवाही करने को कहा है 

Read More Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

चकरभाटा स्टेशन का बदले का नाम 

Read More सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई

आज की बैठक के एजेंडे में यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई बड़े प्रस्ताव पर चर्चा होगी मंत्री ने चकरभाठा स्टेशन को अपग्रेड करने और उसका नाम बदलकर झूलेलाल नगर रखना की बात कही है इतना ही नहीं बिलासपुर और रायपुर से अयोध्या धाम और आबू रोड के लिए नई ट्रेन शुरू करने की मांग भी केंद्रीय मंत्री ने की है उसलापुर से उत्कल एक्सप्रेस और जयरामनगर में हसदेव एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर भी अफसर से उन्होंने जवाब मांगा है 

कवच सिस्टम और हादसों पर भी मांगी जानकारी 

ट्रेनों के बार-बार कैंसिल होने और घंटे की देरी पर मंत्री ने पूरे 1 साल का डेटा मांगा है उन्होंने सवाल उठाया है कि बिलासपुर नागपुर और बिलासपुर झारसुगुड़ा रोड पर स्वदेशी सुरक्षा कवच अब तक क्यों नहीं लगाया गया हाल ही में लाल खदान में हुए मेमू और मालगाड़ी की टक्कर की जांच रिपोर्ट भी पेश करने के निर्देश उन्होंने रेल अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने जयरामनगर ओवर ब्रिज और सिक्योरिटी में सड़क निर्माण के लिए एनओसी देने जैसे अटके हुए मामलों पर भी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

केंद्रीय मंत्री की शिकायतों और सुझावों पर बैठक में विस्तार से चर्चा होगी और उनकी मंशा के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विपुल विलास राव सीपीआरओ रेलवे

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार