रायपुर में इलाज या साज़िश? उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल पर 25 लाख वसूली के आरोप, परिजनों का बवाल...

रायपुर में इलाज या साज़िश? उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल पर 25 लाख वसूली के आरोप, परिजनों का बवाल...

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद विवाद गहराता जा रहा है। मृतक राम चरण वर्मा के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इलाज में लापरवाही, अनावश्यक ऑपरेशन और कथित अवैध वसूली का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया, जिसमें कुछ सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

परिजनों का आरोप है कि पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती किए गए मरीज का तीन बार ऑपरेशन किया गया। पहले ऑपरेशन के बाद “अंदर लीकेज” होने की बात कहकर दोबारा सर्जरी की गई, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। बाद में गले का ऑपरेशन भी किए जाने का दावा किया गया। परिवार का कहना है कि इलाज के दौरान आयुष्मान कार्ड से 2.71 लाख रुपये क्लेम किए गए, जबकि दवाइयों, जांच और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर लाखों रुपये का अतिरिक्त बिल बनाया गया।

परिवार के अनुसार, मेडिकल स्टोर से दवाइयों के नाम पर 15 लाख रुपये से अधिक का बिल बनाया गया, जिसमें से करीब 10 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा टेस्ट, ब्लड और अन्य जांच के नाम पर लगभग 3 लाख रुपये अलग से लिए गए। आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर नगद राशि भी ली गई और अब अतिरिक्त भुगतान की मांग की जा रही है।

Read More लगातार 20 महीने गैरहाजिर, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त

मृतक के बेटे राजकुमार वर्मा ने इसे “इलाज के नाम पर गोरखधंधा” बताते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने पहले भी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन केवल जांच का आश्वासन मिला। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी दस्तावेजों और बिलिंग प्रक्रिया की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

Read More छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल