छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

राजिम/कोरबा। छत्तीसगढ़ में सोमवार देर रात सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया। राजिम में सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के पास पलट गया, जबकि कोरबा में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।

राजिम में पुलिया के पास पलटा सीमेंट लदा ट्रक
पहली घटना फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग पर ग्राम भेंद्ररी के पास हुई। सोमवार देर रात सीमेंट से भरा ट्रक पुलिया के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर फिंगेश्वर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस अब फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ट्रक किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुआ।

रेलिंग नहीं होने से हादसे का खतरा
भेंद्ररी के पास जिस पुलिया पर ट्रक पलटा, वहां सुरक्षा रेलिंग नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है और पुलिया के पास सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले भी यहां वाहन पुलिया से नीचे गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Read More स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस

कोरबा में कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
दूसरी घटना कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में ग्राम खेरभावना के पास हुई। यहां सोमवार देर रात विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात कार ने साइकिल से घर लौट रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान कनबेरी निवासी सुरेंद्र सिंह कंवर (47) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र काम के सिलसिले में साइकिल से कोरबा गए थे। देर रात वापस गांव लौटते समय खेरभावना के पास यह हादसा हो गया।

Read More अदालतें सिर्फ इमारतें नहीं…’, विदाई पर भावुक हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, बोले- न्याय का पवित्र मंदिर हैं, देखे वीडियो

मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दो घंटे चक्काजाम
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। ग्रामीणों ने दुर्घटना वाले क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने समेत सड़क सुरक्षा से जुड़े इंतजाम मजबूत करने की मांग उठाई। पुलिस अधिकारियों के समझाने और आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई। मृतक के परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ अज्ञात कार और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद