डीईओ का औचक निरीक्षण: स्कूल बंद, शिक्षक नदारद , नोटिस 

डीईओ का औचक निरीक्षण: स्कूल बंद, शिक्षक नदारद , नोटिस 

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अनिल तिवारी के आकस्मिक निरीक्षण ने बुधवार को शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया। बिल्हा और मस्तूरी ब्लॉक के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, वहीं प्राचार्य और शिक्षक गायब पाए गए। डीईओ ने तत्काल इन सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है, संतोषजनक उत्तर न मिलने पर एक दिन का वेतन रोकने सहित कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बुधवार सुबह डीईओ अनिल तिवारी ने अपनी टीम के साथ बिल्हा और मस्तूरी ब्लॉक की विभिन्न सरकारी शालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शासकीय हाईस्कूल फरहदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गतौरा और शासकीय बालक प्राथमिक शाला गतौरा पूरी तरह बंद मिले। हैरानी की बात यह थी कि इन स्कूलों के प्राचार्य, प्रधान पाठक और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौके पर अनुपस्थित पाए गए।

डीईओ अरुण तिवारी ने इस गंभीर लापरवाही पर तुरंत एक्शन लेते हुए अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया है। इसमें शासकीय हाईस्कूल फरहदा की प्राचार्य श्रीमती माधुरी मानुरकर और उनका समस्त स्टाफ, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गतौरा के प्राचार्य आरसी चौधरी और उनका समस्त स्टाफ, साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला गतौरा के शिक्षक और कर्मचारी शामिल हैं। डीईओ ने स्पष्ट किया है कि यदि तीन दिन के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलता है, तो अनुपस्थित अवधि को कार्य दिवस मानकर एक दिन का वेतन रोका जाएगा और अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

Read More शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन! 471 LPG सिलेंडर जब्त, स्टॉक-रिकॉर्ड की अनदेखी भी आई सामने

आज सुबह भी डीईओ अनिल तिवारी ने करीब आधे दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, जहां कई शिक्षक फिर से अनुपस्थित मिले। इन शिक्षकों को भी देर शाम तक नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है। 

Read More सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो