अमित जोगी को सुप्रीम राहत: हाईकोर्ट के फैसले पर रोक, सजा पर फिलहाल विराम

अमित जोगी को सुप्रीम राहत: हाईकोर्ट के फैसले पर रोक, सजा पर फिलहाल विराम

नई दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में कानूनी मोर्चे पर बड़ा मोड़ आया है। अमित जोगी को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है, जिसमें उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। शीर्ष अदालत के इस अंतरिम आदेश के बाद सजा के अमल और गिरफ्तारी दोनों पर अस्थायी रोक लग गई है, जिससे मामले ने एक बार फिर नया राजनीतिक और कानूनी आयाम ले लिया है।

यह मामला 4 जून 2003 को हुए चर्चित हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के तत्कालीन नेता रामअवतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में शुरुआत में निचली अदालत ने अमित जोगी को बरी कर दिया था, लेकिन बाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फैसले को पलटते हुए उन्हें दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई। इसी फैसले को चुनौती देते हुए जोगी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

सुनवाई के दौरान जोगी पक्ष ने तर्क दिया कि उनके खिलाफ पर्याप्त और ठोस साक्ष्य नहीं हैं, जिस पर विचार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान की। इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, समर्थक इसे बड़ी जीत के तौर पर देख रहे हैं, जबकि विरोधी दल अब शीर्ष अदालत के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जो इस बहुचर्चित मामले की दिशा तय करेगा।

Read More भिलाई में तड़के ईडी की बड़ी रेड: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए के घर पहुंची टीम, दस्तावेजों की हो रही जांच

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार