रायपुर में राशन दुकानों से शक्कर गायब: 60 फीसदी कार्डधारक परेशान, सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी और मिलों के भारी घाटे ने बिगाड़ा सिस्टम

रायपुर में राशन दुकानों से शक्कर गायब: 60 फीसदी कार्डधारक परेशान, सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी और मिलों के भारी घाटे ने बिगाड़ा सिस्टम

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत संचालित राशन दुकानों से इन दिनों शक्कर पूरी तरह से गायब है। जिले के राशन कार्डधारक पिछले एक सप्ताह से दुकानों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ और निराशा लेकर ही घर लौटना पड़ रहा है। जमीनी हकीकत यह है कि जिले में अब तक शक्कर का केवल 40 प्रतिशत भंडारण ही हो पाया है। इसके चलते 60 फीसदी से ज्यादा हितग्राही अपने कोटे की शक्कर से वंचित हैं। इस पूरी किल्लत के पीछे मुख्य रूप से सिस्टम की लापरवाही, सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी और सहकारी शक्कर मिलों का भारी-भरकम घाटा जिम्मेदार माना जा रहा है।

सॉफ्टवेयर का 'फाल्ट' और सप्लाई की दोहरी मार

हितग्राहियों को शक्कर न मिलने के पीछे दो बड़े तकनीकी और प्रशासनिक कारण सामने आए हैं। पहला और सबसे बड़ा कारण सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी है। कई कार्डधारकों की आईडी मशीन में डालने पर शक्कर वितरण का विकल्प ही शो नहीं हो रहा है। ऐसे में राशन दुकानदार चाहकर भी लोगों को शक्कर का वितरण नहीं कर पा रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद इस 'सॉफ्टवेयर फाल्ट' को अब तक सुधारा नहीं गया है। दूसरी तरफ, भंडारण में देरी भी कोढ़ में खाज का काम कर रही है। अफसरों की मानें तो पहले सप्लाई बाधित थी और अब जब थोड़ा-बहुत स्टॉक आ भी रहा है, तो तकनीकी समस्याओं के कारण वितरण पूरी तरह से रुका हुआ है। दुकानों पर घंटों लाइन में लगने के बाद जब हितग्राहियों को पता चलता है कि उनकी आईडी में शक्कर 'नॉट शोइंग' है, तो उनका गुस्सा दुकानदारों पर फूट रहा है और विवाद की स्थिति बन रही है।

उत्पादन लक्ष्य से कोसों दूर कारखाने

शक्कर की इस किल्लत का सीधा कनेक्शन प्रदेश के उत्पादन आंकड़ों से भी जुड़ा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश के शक्कर कारखानों को 12.64 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का एक बड़ा लक्ष्य दिया गया था। लेकिन हकीकत यह है कि अब तक केवल 60 हजार मीट्रिक टन शक्कर का ही उत्पादन संभव हो सका है। लक्ष्य और वास्तविकता के बीच का यह विशाल अंतर पीडीएस सिस्टम की आपूर्ति श्रृंखला को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।

Read More सैयां भए कोतवाल: सीएम ने विधानसभा में कहा था होगी कार्रवाई, विभाग ने दामाद को दे दिया प्रमोशन... हाईकोर्ट ने रोका तो बना दिया चीफ इंजीनियर

घाटे में डूबी सहकारी शक्कर मिलें

इसके साथ ही, प्रदेश की सहकारी शक्कर मिलों की माली हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो इन मिलों को पिछले 3 वर्षों में कुल 267 करोड़ 40 लाख रुपये का भारी घाटा हुआ है। इसका सीधा अर्थ है कि मिलों को हर साल औसतन 89 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। भारी वित्तीय घाटे के कारण कारखानों के संचालन और वितरण की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है।

Read More CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी?

इस भारी अव्यवस्था पर खाद्य विभाग के नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा का कहना है कि, शक्कर की आपूर्ति लगातार की जा रही है। जिन दुकानों में तकनीकी या वितरण की समस्या आ रही है, उसे मैं चेक करवा लेता हूं।  

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक