स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी

स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी

बिलासपुर : प्रदेश के सरकारी स्कूलों की बदहाल और अधूरी इमारतों का हिसाब मांगने पर जिला शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूलों की बिल्डिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर बलौदाबाजार और बलरामपुर को छोड़कर प्रदेश के बाकी जिलों के डीईओ को नोटिस जारी कर दिया है। संचालनालय ने इसे सरकारी काम के प्रति गंभीरता की कमी मानते हुए अब सख्त रुख अपनाया है। डीईओ को तीन दिन के भीतर जवाब और मांगी गई जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब नहीं देने या संतोषजनक जवाब न मिलने पर अक्टूबर का वेतन रोकने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

एक सप्ताह की समय-सीमा, फिर भी नहीं पहुंची जानकारी

लोक शिक्षण संचालनालय ने 7 सितंबर को सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर स्कूलों की भवन स्थिति की जानकारी मांगी थी। इसमें विशेष रूप से ऐसे स्कूलों का विवरण मांगा गया था, जिनके पास स्वयं की बिल्डिंग नहीं है अथवा जिनकी इमारत मरम्मत की जरूरत में है। संचालनालय ने जानकारी जुटाकर भेजने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी बलौदाबाजार और बलरामपुर को छोड़कर किसी अन्य जिले से अपेक्षित जानकारी नहीं पहुंची। स्कूल भवनों की स्थिति से जुड़ी जानकारी को महत्वपूर्ण मानते हुए संचालनालय ने अब इसे गंभीरता से लिया है।

Read More ‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज

देरी का कारण बताओ नोटिस हुआ जारी

Read More धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम

DEO  ko notis

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से 29 सितंबर को जारी नोटिस में कहा गया है कि स्कूलों की बिल्डिंग से संबंधित जानकारी शासन स्तर पर आवश्यक है। इसके बावजूद तय समय में जानकारी उपलब्ध नहीं कराना सरकारी कार्य के प्रति लापरवाही के रूप में देखा गया है। नोटिस में संबंधित डीईओ से देरी का कारण बताते हुए जवाब मांगा गया है और साथ ही लंबित जानकारी तत्काल भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

तीन दिन में नहीं दिया जवाब, तो वेतन पर कार्रवाई तय

अब सभी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण और स्कूल भवनों से जुड़ी पूरी जानकारी संचालनालय को उपलब्ध करानी होगी। संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं देने अथवा जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में संबंधित डीईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी कार्रवाई के तहत अक्टूबर माह का वेतन रोकने का प्रस्ताव रखा गया है। स्कूलों की भवन व्यवस्था जैसी बुनियादी जरूरत से जुड़ी जानकारी में हुई देरी के बाद संचालनालय के इस सख्त रुख से शिक्षा विभाग में हलचल बढ़ गई है।

Tags:

Latest News

स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी
पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल
हथकड़ी गायब, मुलाकात जारी… VIDEO वायरल हुआ तो जेल विभाग ने 3 प्रहरियों पर कसा शिकंजा
बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
जेल के बाहर नशे का खेल? मंगौड़ी सेंटर से गांजा, नशीली गोलियां और 72 हजार की नकदी बरामदगी का दावा
अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज
हाईवे पर स्टंट और सड़क पर बर्थडे: कोर्ट ने कहा- अब गाइडलाइन जरूरी, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित 
वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल