पुलिस वेतन शाखा में 3 करोड़ से अधिक का घोटाला: 9 महीने तक वेतन ट्रांसफर में हेराफेरी, ऑडिट में खुला फर्जीवाड़ा; तीन कर्मचारी गिरफ्तार

पुलिस वेतन शाखा में 3 करोड़ से अधिक का घोटाला: 9 महीने तक वेतन ट्रांसफर में हेराफेरी, ऑडिट में खुला फर्जीवाड़ा; तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जगदलपुर। बस्तर पुलिस विभाग की वेतन शाखा में करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। आरोप है कि पिछले 8 से 9 महीनों से ऑनलाइन वेतन भुगतान प्रणाली में हेराफेरी कर कुछ खातों में वास्तविक वेतन से कई गुना अधिक राशि ट्रांसफर की जा रही थी। यह गड़बड़ी तब सामने आई जब रायपुर से आई विशेष ऑडिट टीम ने वेतन भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड और सॉफ्टवेयर की जांच के दौरान अनियमितताएं पकड़ीं। शुरुआती जांच में करीब 3 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक के गबन की आशंका जताई गई है। मामले में पुलिस ने वेतन शाखा के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ऑडिट में खुली करोड़ों की गड़बड़ी
जानकारी के मुताबिक, विशेष ऑडिट के दौरान वेतन मद से जारी कुल राशि और कर्मचारियों के वास्तविक वेतन भुगतान का मिलान किया गया। जांच में दोनों आंकड़ों के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। इसके बाद भुगतान रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और वेतन सॉफ्टवेयर की जांच शुरू की गई, जिसमें करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऑनलाइन वेतन ट्रांसफर के दौरान कुछ चुनिंदा बैंक खातों में निर्धारित वेतन से कई गुना अधिक रकम भेजी जा रही थी। आरोप है कि यह प्रक्रिया लंबे समय तक सुनियोजित तरीके से चलती रही, जिससे विभागीय स्तर पर किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

तीन कर्मचारी गिरफ्तार, कई पहलुओं की जांच जारी
मामले में प्रारंभिक पूछताछ के बाद वेतन शाखा में पदस्थ आरक्षक हेमंत मेथ्यू, गिरीश रॉय और राजकुमार कतलम को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Read More चंगाई सभा पर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, धमतरी में देर रात घंटों चला हंगामा

बैंक खातों और डिजिटल रिकॉर्ड की हो रही जांच
जांच एजेंसियां अब बैंक खातों के लेन-देन, वेतन भुगतान सॉफ्टवेयर, डिजिटल लॉग, कंप्यूटर रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की तकनीकी जांच कर रही हैं। इसके लिए साइबर विशेषज्ञों और वित्तीय जांच अधिकारियों की भी मदद ली जा रही है। जांच का फोकस इस बात पर है कि अतिरिक्त राशि किन खातों में गई, उसे बाद में कहां ट्रांसफर किया गया और इस पूरे फर्जीवाड़े में कितने लोग शामिल थे।

Read More छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इस कथित घोटाले में वेतन शाखा के अन्य कर्मचारी, बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़े लोग या बाहरी व्यक्तियों की भी कोई भूमिका है। साथ ही गबन की गई राशि का उपयोग किस उद्देश्य से किया गया, इसकी भी जांच की जा रही है।

एसपी बोले- जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वेतन भुगतान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित राशि से अधिक धनराशि आहरित किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। मामले में वेतन शाखा के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है और यदि इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

CGPSC भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज, 1:3 अनुपात नहीं होने पर भी चयन प्रक्रिया सही CGPSC भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज, 1:3 अनुपात नहीं होने पर भी चयन प्रक्रिया सही
कान पकड़कर उठाया तो बच्ची के कान से निकला खून, बाल आयोग हुआ सख्त, डीईओ से मांगी रिपोर्ट
प्रिंसिपल के फर्जी हस्ताक्षर-सील से 5 प्राध्यापकों का तबादला! तारबाहर पुलिस ने दर्ज किया केस
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण; ‘हनुमान अंश’ भी टैक्स फ्री
तीन दिन तक प्रसव का इंतजार, गर्भवती और गर्भ में पल रहे 8 माह के बच्चे ने तोड़ा दम
गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डीजीजीआई की दबिश, ‘सितार’ गुटखा के मिले 50 से ज्यादा बोरे
स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी
पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल
हथकड़ी गायब, मुलाकात जारी… VIDEO वायरल हुआ तो जेल विभाग ने 3 प्रहरियों पर कसा शिकंजा
बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
जेल के बाहर नशे का खेल? मंगौड़ी सेंटर से गांजा, नशीली गोलियां और 72 हजार की नकदी बरामदगी का दावा
अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज