रायपुर साइबर टीम ने बड़ी कार्रवाई, देशभर में 115 प्रकरणों में शामिल छह ठगों को किया गिरफ्तार

रायपुर साइबर टीम ने बड़ी कार्रवाई, देशभर में 115 प्रकरणों में शामिल छह ठगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के छह साइबर ठगों को रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में इंदौर से पूनमचंद्र वर्मा, कल्लू मंसूरी, सीहोर से जयंत अहिरवार, पन्ना से सुहैल अहमद और छिंदवाड़ा से शोएब अख्तर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इन छह आरोपितों के खिलाफ देशभर के 115 थानों और साइबर सेलों में शिकायतें दर्ज हैं। अकेले रायपुर में ही इन आरोपितों ने 1.43 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

ठगी का मास्टर प्लान कैसे चलता था?
साइबर पुलिस के अनुसार, आरोपित बैंक खाते उपलब्ध कराते थे या अपने खातों को बेच देते थे। प्रत्येक खाते के बदले उन्हें 15 से 20 हजार रुपये मिलते थे। साइबर रेंज के आइजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ तकनीकी जांच जारी है। जांच में और भी गिरोहबंदी सामने आने की संभावना है।

कैसे खुली साइबर ठगों की पोल?
रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में राहुल कुमार से 46 लाख रुपये की ठगी सामने आई। तकनीकी जांच के बाद इंदौर के पूनमचंद्र वर्मा और कल्लू मंसूरी को गिरफ्तार किया गया। इनके खातों से जुड़े 26 थानों और साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज हैं। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में विरल कुमार पटेल से शेयर ट्रेडिंग के झांसे में 40 लाख रुपये की ठगी हुई।

Read More प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं मुख्य आरोपी विपुल पाटने को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। उसने ‘यूनिक इंटरप्राइजेज’ नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक खाते खोलकर ठगी की थी। इसके खातों से जुड़े 69 थानों में शिकायतें दर्ज हैं। पंडरी थाना क्षेत्र में अंचित कुमार सिन्हा से 30 लाख रुपये की ठगी हुई। शोएब अख्तर ने अपने साथियों के साथ ‘एसएस फ्रूट’ नामक फर्जी कंपनी का सहारा लेकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इन खातों से 16 थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं।

Read More Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर

साइबर पुलिस की चेतावनी
आइजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि गिरोह का नेटवर्क व्यापक है और जांच के दौरान और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की और कहा कि शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के झांसे में आने से बचें।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार