व्हाट्सएप हैक कर राज्यसभा सांसद-विधायक के नाम पर ठगी की कोशिश, 65 और 76 हजार रुपए मांगे

व्हाट्सएप हैक कर  राज्यसभा सांसद-विधायक के नाम पर ठगी की कोशिश, 65 और 76 हजार रुपए मांगे

रायपुर : साइबर ठगों ने अब लोगों को ठगने के लिए सीधे नेताओं के व्हाट्सएप अकाउंट को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में एक ही दिन राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम और पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम के मोबाइल नंबर से उनके परिचितों को मैसेज भेजकर पैसे मांगने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ae440efc-37b5-4c43-b82d-3b0314c39afa-1_1790169730

image-139-524x1024

Read More Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का व्हाट्सएप बुधवार को हैक होने के बाद उनके नाम से परिचितों को मैसेज भेजे गए। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी उषा संतोष राठौर को भी मैसेज भेजकर 65 हजार रुपए मांगे गए। मैसेज में आपात स्थिति का हवाला देते हुए रकम दो घंटे में वापस करने की बात कही गई। मैसेज का अंदाज देखकर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने सीधे फूलो देवी नेताम से संपर्क किया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Read More मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

सांसद ने खुद दी जानकारी, कहा- किसी मैसेज पर भरोसा न करें

व्हाट्सएप हैक होने की जानकारी मिलते ही फूलो देवी नेताम ने कोंडागांव पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भी अपने संपर्क में रहने वाले लोगों को सावधान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज, कॉल, लिंक या पैसों से जुड़े अनुरोध पर भरोसा न करें। बताया जा रहा है कि हैक किए गए नंबर से अभी भी लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं।

विधायक के नंबर से भी मांगे 76 हजार

इसी तरह पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम भी साइबर ठगी की का शिकार हुए। बताया गया कि पार्सल से संबंधित एक व्हाट्सएप कॉल आने के बाद उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद उनके नंबर से कई परिचितों को मैसेज भेजे गए और 76 हजार रुपए की मांग की गई। हालांकि, विधायक के परिचितों ने मैसेज मिलने के बाद सीधे उनसे संपर्क कर लिया। इससे पैसे भेजने से पहले ही ठगी की कोशिश का पता चल गया। विधायक ने इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और परिचितों को अपने नंबर के दुरुपयोग की जानकारी देकर सतर्क किया।

दो अलग घटनाएं, तरीका लगभग एक जैसा

दोनों मामलों में साइबर ठगों ने भरोसे का फायदा उठाने की कोशिश की। लोगों को किसी अनजान नंबर से संपर्क करने के बजाय उन्हीं नंबरों से मैसेज भेजे गए, जिनसे वे पहले से परिचित थे। यही वजह रही कि मैसेज देखकर कई लोग इसे वास्तविक मान सकते थे। विधायक की ओर से पाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं दोनों मामलों में साइबर सेल की टीम तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि व्हाट्सएप अकाउंट किस तरीके से हैक किए गए और इनके पीछे कौन लोग हैं। 

Tags:

Latest News

दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी
जांच में गड़बड़ी उजागर, फिर भी कार्रवाई नहीं, बिलासपुर के शिक्षा विभाग में किसके संरक्षण में बच रहे जिम्मेदार? राज्यपाल तक पहुंची पूरी फाइल