सोशल मीडिया पर सियासी संग्राम: भाजपा का कांग्रेस पर रैप अटैक, ‘लबरा भूपेश’ वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर सियासी संग्राम: भाजपा का कांग्रेस पर रैप अटैक, ‘लबरा भूपेश’ वीडियो हुआ वायरल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब आरोप-प्रत्यारोप का नया मंच सोशल मीडिया बन गया है। राजधानी रायपुर में राजनीतिक बयानबाजी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक रैप सॉन्ग जारी किया है, जिसने सियासी माहौल को गर्मा दिया है।

भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल Bharatiya Janata Party (@BJP4CGState) से जारी इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाते हुए उन्हें “लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज” बताया गया है। पोस्ट में कांग्रेस शासनकाल के दौरान कथित घोटालों को मुद्दा बनाकर राजनीतिक हमला किया गया है।

करीब 1 मिनट 21 सेकंड लंबे इस रैप वीडियो में भाजपा ने शराब घोटाला, कोयला लेवी और चावल वितरण से जुड़े कथित मामलों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेतृत्व को निशाने पर लिया है। वीडियो में भूपेश बघेल के साथ उनके पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी उल्लेख किया गया है।

Read More एक नोटिस लौटा… अखबार में इश्तहार छपा और हो गया तलाक, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेज हुआ सियासी वार
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल के बीच अब राजनीतिक दल पारंपरिक प्रेस कॉन्फ्रेंस से आगे बढ़कर डिजिटल और पॉप-कल्चर माध्यमों खासकर रैप और शॉर्ट वीडियो के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचाने की रणनीति अपना रहे हैं। वीडियो पोस्ट होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसे लेकर समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस वीडियो पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि भाजपा के इस डिजिटल राजनीतिक अभियान का जनमत और आगामी सियासी समीकरणों पर कितना असर पड़ता है।

Latest News

CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार
CG Crime News: घर के बिस्तर पर मिली 50 वर्षीय महिला की लाश, दीवारों पर खून के निशान; पति लापता होने से बढ़ा शक
Korba News: पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल, अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल चलाता मिला दुष्कर्म का आरोपी!
प्रभार का खेल: वेतनवृद्धि रोकने का दंड, फिर भी दागी अफसर को सौंप दिया मुख्य अभियंता का प्रभार
शिक्षा विभाग के सरकारी लेटरपैड पर 1600 बच्चों को बुलाने का आदेश, अफसर बोलीं- हमने तो बुलाया ही नहीं
WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल
सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा