PM Modi Big Meeting Today: पीएम मोदी की आज हाई-लेवल मीटिंग, CM साय भी जुड़ेंगे, ईंधन सप्लाई से महंगाई तक बड़े फैसलों की तैयारी

PM Modi Big Meeting Today: पीएम मोदी की आज हाई-लेवल मीटिंग,  CM साय भी जुड़ेंगे, ईंधन सप्लाई से महंगाई तक बड़े फैसलों की तैयारी

नई दिल्ली। वैश्विक तनाव के बीच आज नरेंद्र मोदी देश के मुख्यमंत्रियों के साथ एक अहम बैठक करने जा रहे हैं, जिसे मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस हाई-लेवल मीटिंग में विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

ईरान संकट के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर साफ नजर आने लगा है। ऐसे में केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर संभावित आर्थिक और लॉजिस्टिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति तैयार कर रही है। बैठक में पेट्रोल-डीजल सप्लाई, एलपीजी उपलब्धता, महंगाई नियंत्रण और सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

इस मीटिंग में खास तौर पर गैर-चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे, ताकि नीतिगत फैसलों को तेजी से लागू किया जा सके। प्रधानमंत्री पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव लंबा खिंचता है, तो इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और जरूरी संसाधनों पर पड़ सकता है।

Read More नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी

छत्तीसगढ़ के लिए यह बैठक इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि राज्य को ईंधन आपूर्ति, महंगाई और लॉजिस्टिक व्यवस्था को लेकर पहले से तैयारी करनी होगी। मुख्यमंत्री साय बैठक में राज्य की मौजूदा स्थिति और सरकार की तैयारियों को साझा कर सकते हैं, जिससे केंद्र के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

Read More 16 साल से सेवा पुस्तिका नहीं जांची, रिटायरमेंट होते ही दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षक

बैठक से पहले राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ चुकी है। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की जरूरत है। साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सप्लाई चेन बाधित न हो और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए।

केंद्र सरकार पहले ही सात सशक्त समूहों का गठन कर चुकी है, जो ऊर्जा, उर्वरक, सप्लाई चेन और महंगाई जैसे मुद्दों पर लगातार नजर रख रहे हैं। ऐसे में आज की बैठक को केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय मजबूत करने और संभावित संकट से निपटने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग