रायपुर में दो जगह आग से हड़कंप: अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी आग, भनपुरी का गोदाम भी जला, बाल-बाल बचे लोग

रायपुर में दो जगह आग से हड़कंप: अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी आग, भनपुरी का गोदाम भी जला, बाल-बाल बचे लोग

रायपुर: राजधानी Raipur में आज दो अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। खमतराई क्षेत्र स्थित डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में लिफ्ट में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में धुआं फैल गया। वहीं भनपुरी इलाके में एक पुराने तंबाखू गोदाम में भी आग भड़क उठी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया गया।image-10_1775286842

अपार्टमेंट में आग लगने के दौरान कई परिवार अपने घरों में मौजूद थे, लेकिन समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले लिफ्ट से धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने जोर पकड़ लिया। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और रहवासियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया और स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया।image-2026-04-04t120613973_1775284575

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक आग काफी हद तक नियंत्रित की जा चुकी थी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लिफ्ट और उससे जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।image-2026-04-04t120717855_1775284633

Read More हथकड़ी गायब, मुलाकात जारी… VIDEO वायरल हुआ तो जेल विभाग ने 3 प्रहरियों पर कसा शिकंजा

वहीं भनपुरी में बंद पड़े तंबाखू गोदाम में आग लगने की वजह कचरा जलाना बताया जा रहा है, जिससे आग तेजी से फैल गई। प्रशासन ने दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे अपने भवनों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन करें। इन घटनाओं ने एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Read More राज्योत्सव में दिखेगा नए छत्तीसगढ़ का चेहरा! ‘नक्सलमुक्त’ से ‘विकसित छत्तीसगढ़’ तक, 1 नवंबर से 3 दिन का महाउत्सव”

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप