आधी रात खुला धान घोटाला: बोरियों में धान की जगह मिट्टी-कंकड़, 99 लाख से ज्यादा का स्टॉक गायब

आधी रात खुला धान घोटाला: बोरियों में धान की जगह मिट्टी-कंकड़, 99 लाख से ज्यादा का स्टॉक गायब

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सरकारी धान खरीदी व्यवस्था की गंभीर अनियमितता सामने आई है। डभरा क्षेत्र के पुटीडीह धान खरीदी केंद्र में भौतिक सत्यापन के दौरान करीब 3200 क्विंटल धान गायब पाया गया, जिसकी बाजार कीमत 99 लाख 20 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। प्रशासनिक जांच में खुलासा हुआ है कि धान की भारी कमी को छिपाने के लिए बोरियों में मिट्टी और कंकड़ मिलाए जा रहे थे। जांच टीम को कई बोरियों में 5 से 10 किलो तक मिट्टी-कंकड़ मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि घोटाला सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था।

आधी रात की दबिश में खुला राज
धान सार्टेज की शिकायत मिलने पर जिला नोडल अधिकारी वासू जैन के नेतृत्व में टीम ने आधी रात अचानक धान खरीदी केंद्र में दबिश दी। मौके पर धान की बोरियों की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई। टीम ने तत्काल पंचनामा तैयार कर मिट्टी-कंकड़ मिले धान को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद धान खरीदी केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि बिना मिलीभगत के इतनी बड़ी हेराफेरी संभव नहीं है।

खरीदी प्रभारी हटाया गया, FIR की तैयारी
नोडल अधिकारी वासू जैन ने बताया कि जांच के दौरान अधिकतर बोरियों में 30 किलो धान और करीब 10 किलो मिट्टी-कंकड़ पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए धान खरीदी प्रभारी को तत्काल हटा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र में नए प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है।

Read More कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

किसानों के हक पर डाका?
यह मामला केवल आर्थिक अनियमितता नहीं, बल्कि किसानों के हक और सरकारी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद किन-किन जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होती है।

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार