मनोज पिंगुआ बनाए जा सकते हैं छत्तीसगढ़ के नए प्रशासनिक मुखिया ? अचानक राज्यपाल से मिले CM विष्णुदेव साय, मुलाकात पर अटकलें का बाजार गर्म

मनोज पिंगुआ बनाए जा सकते हैं छत्तीसगढ़ के नए प्रशासनिक मुखिया ? अचानक राज्यपाल से मिले CM विष्णुदेव साय, मुलाकात पर अटकलें का बाजार गर्म

मनोज पिंगुआ बनाए जा सकते हैं छत्तीसगढ़ के नए प्रशासनिक मुखिया ? अचानक राज्यपाल से मिले CM विष्णुदेव साय, मुलाकात पर अटकलें का बाजार गर्म

रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार की कैबिनेट बैठक 30 जून को होने जा रही है। इससे पहले 29 जून की शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक राज्यपाल मुलाकात की है। CM साय और राज्यपाल की मुलाकात मुख्य सचिव अमिताभ जैन के रिटायरमेंट से एक दिन पहले हुई है।कयास लगाए जा रहे हैं कि सीनियर IAS मनोज पिंगुआ छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव बनाए जा सकते हैं। इसके साथ ही नए मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से इस मुलाकात को देखा जा रहा है। वहीं सीएम सचिवालय ने दोनों की तस्वीरें जारी कर आधिकारिक तौर पर बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच मुलाकात हुई। सीएम साय ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

पिंगुआ के नाम पर बन सकती है सहमति
प्रदेश के 1994 बैच के सीनियर IAS अफसरों में से एक मनोज पिंगुआ को मुख्य सचिव बनाए जाने की सहमति बनती दिख रही है। सूत्रों की माने तो उनके नाम का ऐलान हो सकता है। चर्चा ये भी है कि इस डेवलपमेंट की जानकारी मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी होगी। मनोज पिंगुआ हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय के कुछ अफसरों से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद से अब यह बात तय मानी जा रही है कि पिंगुआ मुख्य सचिव बनाए जा सकते हैं।MANOJ-PINGUAMANOJ-PINGUA

मनोज पिंगुआ साफ-सुथरी छवि के सा​थ बहुत ही शांत प्रशा​सनिक अधिकारी माने जाते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय की पहली पसंद भी हैं। वर्तमान में मनोज कुमार पिंगुआ गृह,जेल, विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। मनोज पिंगुआ वर्तमान में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। मनोज पिंगुआ लंबे समय से गृह और जेल विभाग के प्रमुख सचिव रहें। वे व्यावसायिक परीक्षा मंडल और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष भी रहे हैं। मनोज पिंगुआ विभिन्न जिलों में कलेक्टर रहे। जांजगीर-चांपा जिला निर्माण के बाद वे दूसरे कलेक्टर बने थे।

Read More पढ़ाई के 50 दिन बीते, अब मानदेय का नया पेंच: अतिथि व्याख्याताओं को रोज के दो हजार का नियम नहीं आ रहा रास 

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे
गणित शिक्षक की कमी पर भड़का छात्रों का गुस्सा, स्कूल में तालाबंदी कर सड़क पर उतरे विद्यार्थी; समाधान का इंतजार
नींबू काटकर बारिश रोकने का दावा? CM साय के सामने सांसद भोजराज नाग का बयान हुआ वायरल