राजस्थान घूमने गए जरहागांव के थाना प्रभारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ढाबे पर कुत्तों से बचते वक्त ट्रक ने कुचला

राजस्थान घूमने गए जरहागांव के थाना प्रभारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ढाबे पर कुत्तों से बचते वक्त ट्रक ने कुचला

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पदस्थ जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा की राजस्थान के भरतपुर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पैकरा अपने दोस्तों के साथ निजी यात्रा पर राजस्थान और दिल्ली घूमने निकले थे। भरतपुर के एक ढाबे के पास खाना पैक कराते समय आवारा कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में वे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के वक्त पैकरा सड़क किनारे खड़े थे, तभी अचानक यह हादसा हुआ जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई।

 

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

रोटी छीनने के लिए कुत्तों ने किया हमला

 

मिली जानकारी के अनुसार पैकरा अपने साथियों के साथ राजस्थान के भरतपुर जिले से गुजर रहे थे। रास्ते में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। उन्होंने अपने लिए रोटियां पैक करवाईं और हाथ में लेकर सड़क किनारे खड़े होकर साथियों का इंतजार करने लगे। इसी बीच वहां मौजूद कुत्तों के झुंड ने उनके हाथ में रखी रोटियों पर झपट्टा मार दिया। कुत्तों के हमले से खुद को बचाने के लिए पैकरा पीछे की ओर हटे और उनका संतुलन बिगड़ गया। ठीक उसी पल पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टीआई को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Read More जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर

 

पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर

 

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा अपनी निजी छुट्टी पर बाहर गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही भरतपुर पुलिस से संपर्क किया गया है। वहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पैकरा अपनी मिलनसार छवि और बेहतर कार्यशैली के लिए विभाग में काफी लोकप्रिय थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही मुंगेली से लेकर पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में मातम पसर गया है।

 

पत्नी तखतपुर में हैं टीचर, परिवार में मचा कोहराम

 

दिवंगत टीआई का परिवार बिलासपुर के तखतपुर में रहता है। उनकी पत्नी वहां एक स्कूल में शिक्षिका हैं। जैसे ही हादसे की खबर घर पहुंची, चीख-पुकार मच गई। पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार परिजनों के संपर्क में हैं और उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। विभाग अब पैकरा के पार्थिव शरीर को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी कर रहा है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार