छत्तीसगढ़ में औद्योगिक हादसा, फर्नेस ब्लास्ट से रियल इस्पात संयंत्र में 6 की मौत, घायल मजदूर को बिलासपुर में किया रेफर, जांच के आदेश

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक हादसा, फर्नेस ब्लास्ट से रियल इस्पात संयंत्र में 6 की मौत, घायल मजदूर को बिलासपुर में किया रेफर, जांच के आदेश

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से आज एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात संयंत्र में क्लिनिकल फर्नेस के दौरान अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस भयावह हादसे में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ब्लास्ट इतना भीषण था कि संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस, बलौदाबाजार पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को तत्काल भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Read More रक्षाबंधन से पहले धमतरी में मिठाइयों की जांच तेज, ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान शुरू; खोवा-बेसन मिठाई के सैंपल लैब भेजे

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, सुरक्षा उपकरण मौजूद थे या नहीं, और कहीं लापरवाही तो नहीं बरती गई, इन सभी पहलुओं की गहन जांच आवश्यक है।

Read More ‘नीर, नारी, निधि’ पुस्तक का विमोचन, मुख्यमंत्री साय ने किया विमोचन, जल संरक्षण की उपलब्धियां दर्ज

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक छह मजदूरों की मौत और चार के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है। संयंत्र प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम