रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट जल्द होगी शुरू, जानें शेड्यूल

रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट जल्द होगी शुरू, जानें शेड्यूल

रायपुर/  छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बजट एयरलाइंस इंडिगो ने रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह फ्लाइट 31 मार्च से शुरू होगी, और इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

प्रदेश के कारोबारी, विद्यार्थी और पर्यटक लंबे समय से इस रूट पर सीधी फ्लाइट की मांग कर रहे थे। इंडिगो की यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 78 सीटर एटीआर विमान लगाया गया है, जिससे रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा होगा। शुरुआती दौर में 31 मार्च को रायपुर से विशाखापट्टनम की टिकटें मात्र 3,000 रुपये में उपलब्ध हैं।

विशाखापट्टनम न केवल एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवाओं, उच्च शिक्षा और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी लोकप्रिय है। इस नई फ्लाइट के शुरू होने से व्यापारियों और पर्यटकों को काफी फायदा होगा।

Read More स्कूल के कमरे में ले जाकर 6 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से इंदौर, भोपाल और प्रयागराज के लिए भी नई फ्लाइट्स शुरू करने की योजना बनाई है। इन उड़ानों के शुरू होने से हवाई सफर ज्यादा सुविधाजनक और किफायती होगा।

Read More 39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट

फ्लाइट शेड्यूल:

  • रायपुर-विशाखापट्टनम:

    • 6E 7295 – रायपुर से सुबह 8:50 बजे, विशाखापट्टनम 10:20 बजे

    • 6E 7296 – विशाखापट्टनम से 11:00 बजे, रायपुर 12:30 बजे

  • रायपुर-इंदौर:

    • 6E 7295 – इंदौर से सुबह 6:30 बजे, रायपुर 8:30 बजे

    • 6E 7296 – रायपुर से दोपहर 12:50 बजे, इंदौर 2:45 बजे

  • रायपुर-प्रयागराज:

    • 6E 7295 – रायपुर से 8:50 बजे, प्रयागराज 10:25 बजे

    • 6E 9296 – प्रयागराज से 10:50 बजे, रायपुर 12:30 बजे

  • रायपुर-भोपाल:

    • 6E 7149 – भोपाल से सुबह 9:40 बजे, रायपुर 11:10 बजे

    • 6E 7469 – रायपुर से 11:30 बजे, भोपाल 1:00 बजे

इंडिगो की नई उड़ानों के शुरू होने से रायपुर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे।

 

Latest News

नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी
PRA Group पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 32 ठिकानों पर छापेमारी, 2.5 करोड़ कैश बरामद; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक
छत्तीसगढ़: दर्री डेम में ASI के 21 वर्षीय बेटे की मिली लाश, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तूफान अकवान के असर से बारिश और कोहरे का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठंड
रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट
39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में