रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में

रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में दो साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती दौर में बच्ची की मौत को सामान्य बीमारी से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की दिशा बदल दी है। रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, बच्ची की मौत जमीन पर पटकने से होने की बात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जीआरपी अब आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी बच्ची की मौत

जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में फुटपाथ पर रहने वाली 25 वर्षीय महिला की करीब दो साल की बच्ची की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद परिजन बच्ची को उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद दोपहर करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई।

शुरुआत में बच्ची की मौत सामान्य बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रहा था। उस समय परिजनों की ओर से भी किसी तरह की आशंका या शिकायत जाहिर नहीं की गई थी। अस्पताल से बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेकर वहां से चले गए थे।

Read More Raipur News: ब्रह्मविद स्कूल में हड़कंप, स्पोर्ट्स टीचर ने की खुदकुशी; प्रेमिका की शादी तय होने से था परेशान

परिजनों ने जताया संदेह, पोस्टमार्टम की उठाई मांग

बच्ची की मौत के बाद कुछ समय बीतने पर परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए सवाल उठाए। इसके बाद वे जीआरपी थाने पहुंचे और बच्ची की मौत की वास्तविक वजह सामने लाने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

Read More नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का आरोप, भाजपा नेत्री संतोषी दुबे की काउंसलर पद से नियुक्ति रद्द

परिजनों के आवेदन के बाद जीआरपी ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शुक्रवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, जबकि बच्ची की मौत जमीन पर पटकने से होने की बात सामने आई है।

पिता हिरासत में, हत्या की धाराओं में कार्रवाई की तैयारी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बच्ची के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जीआरपी आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची के साथ घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें पिता की क्या भूमिका रही। घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और बच्ची को अस्पताल पहुंचाने से पहले क्या हुआ था, इन तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।

बीमारी समझी जा रही मौत ने लिया गंभीर अपराध का रूप

रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में हुई इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस बच्ची की मौत को शुरुआत में बीमारी से जोड़कर देखा जा रहा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला हत्या की आशंका तक पहुंच गया है। हालांकि, पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:

Latest News

रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में
कांकेर में ACB का बड़ा एक्शन: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, रायपुर-जगदलपुर टीम ने बिछाया जाल
दुर्ग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती! कारोबारी को धमकी, परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिस
बस्तर को मिल सकती है वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो; रेलवे ने शुरू की तैयारी
दिल्ली में अग्निवीरों के डेटा की बिक्री की कोशिश, 14 साल के नाबालिग ने AI से बनाया साइबर प्लान; 4 हजार जवानों का डेटा बेचने का दावा
महासमुंद में पुलिस आरक्षक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर मिला, जांच में जुटी पुलिस
कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED; BDS ने किया नष्ट
शिक्षकों के हक पर बीईओ कार्यालय का पहरा, दो सत्र का वेतन अटका, 100 से ज्यादा शिक्षक दफ्तरों के चक्कर काटने मजबूर
CM Yogi Mother Funeral: हरिद्वार में मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी
रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए 40 श्रमिक फंसे मुसीबत में, प्रशासन ने सुरक्षित निकाला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर गुटबाजी की चर्चा, राष्ट्रीय सचिवों की सूची से देवेंद्र यादव का नाम गायब, भूपेश बघेल के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
बिलासपुर में हिस्ट्रीशीटर का सड़क पर तांडव, लोहे की रॉड लेकर राहगीरों को दौड़ाया, कार-बाइक में की तोड़फोड़