सिस्टम की घोर लापरवाही: छत्तीसगढ़ में 12 हजार मरीजों की जान खतरे में, अस्पताल में इंसुलिन तो है लेकिन लगाने वाली किट ही नहीं

सिस्टम की घोर लापरवाही: छत्तीसगढ़ में 12 हजार मरीजों की जान खतरे में, अस्पताल में इंसुलिन तो है लेकिन लगाने वाली किट ही नहीं

रायपुर. सरकारी सिस्टम की लापरवाही ने छत्तीसगढ़ में 12 हजार से ज्यादा टाइप-1 डायबिटीज मरीजों की जान खतरे में डाल दी है। प्रदेश के जिला अस्पतालों में मरीजों को इंसुलिन तो मिल रही है, लेकिन उसे लगाने और शुगर नापने के लिए जरूरी किट (पेन, नीडल, ग्लूकोमीटर और स्ट्रिप) गायब है। पिछले करीब डेढ़ साल से अस्पतालों में किट की सप्लाई पूरी तरह ठप है। ऐसे में हजारों मरीज आधे-अधूरे इलाज के भरोसे जिंदगी काटने को मजबूर हैं।

हर महीने 5 हजार का खर्च, गरीब मरीज बेबस

 

Read More ACB का रौब, गोली की धमकी और लाखों का सामान… धमतरी में फर्जी अफसर बनकर लूट के आरोपी की गिरफ्तारी

टाइप-1 डायबिटीज के मरीजों को दिन में 3 से 4 बार इंसुलिन लेना पड़ता है। इसके लिए पेन और नीडल के अलावा हर बार शुगर नापने के लिए ग्लूकोमीटर और स्ट्रिप चाहिए। बाजार से यह किट खरीदने पर हर महीने 4 से 5 हजार रुपए का खर्च आता है। गरीब मरीज यह खर्च नहीं उठा पा रहे हैं। मजबूरी में कई मरीजों ने या तो शुगर की जांच छोड़ दी है या इंसुलिन की डोज कम कर दी है। इसका सीधा नतीजा यह है कि मरीजों की शुगर अनियंत्रित हो रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है। अकेले रायपुर के जिला अस्पताल में ही 150 से ज्यादा बच्चे इसी हालत में इलाज करा रहे हैं।

Read More LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC

 

मरीजों का दर्द: बिना नापे लगा रहे इंसुलिन, बिगड़ रही हालत

 

  केस 1: 6 महीने का बच्चा, साल में 3 बार अस्पताल में भर्ती

   रायपुर में एक 6 महीने का बच्चा अपनी उम्र के शुरुआती दिनों से ही सुई और दवाओं के बीच है। बच्चे के पिता पेशे से ड्राइवर हैं और महीने के सिर्फ 15 हजार रुपए कमाते हैं। किट खरीदने के पैसे नहीं हैं, इसलिए कई बार बिना शुगर नापे ही अंदाजे से बच्चे को इंसुलिन देना पड़ता है। डोज जरा भी ऊपर-नीचे होने से बच्चे की हालत खराब हो जाती है। बीते एक साल में ही उसे तीन बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

  केस 2: राजमिस्त्री की पत्नी, डोज बिगड़ने पर टूट रहा शरीर

   महासमुंद की एक युवती को दिन में चार बार इंसुलिन लेना होता है। पति राजमिस्त्री है, आमदनी बहुत सीमित है। शुगर नापने की किट और पेन न होने के कारण वह कई बार इंसुलिन की डोज नहीं ले पाती। शुगर अनियंत्रित होने से उसका शरीर जवाब देने लगता है। उसे कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। वह कहती है कि बीमारी से ज्यादा इस बात का डर लगता है कि किट के बिना कब सांसें उखड़ जाएं।

CGMSC के घपलों के फेर में फंसी मरीजों की सांसें 

किट की यह भारी किल्लत छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) की नाकामी का सीधा नतीजा है। प्रदेश के अस्पतालों में दवा और उपकरणों की खरीदी का जिम्मा CGMSC का ही है। लेकिन पिछले डेढ़ साल से इस एजेंसी ने किट खरीदी ही नहीं है। गौरतलब है कि CGMSC बीते कुछ समय से दवा सप्लाई और करोड़ों के टेंडर घोटालों को लेकर लगातार विवादों में है और कई मामलों में ईडी (ED) और ईओडब्ल्यू (EOW) की जांच भी झेल रहा है। अफसरों के इसी भ्रष्टाचार और सिस्टम की लेटलतीफी का खामियाजा वे गरीब मरीज भुगत रहे हैं, जिनके लिए सही समय पर इंसुलिन लेना जिंदगी बचाने जैसा है।

जिम्मेदार क्या कहते हैं?

दवा और उपकरणों की सप्लाई के सिस्टम में बदलाव किया गया है। इससे दवा व अन्य चीजें अस्पताल में तेजी से पहुंच रही हैं। इंसुलिन किट क्यों नहीं पहुंच रही, इसकी जांच कराई जाएगी। मरीजों को जल्द किट उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए जाएंगे।"

दीपक महस्के, अध्यक्ष, CGMSC

 

Tags:

Latest News

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड
Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Urban Mindset टी-शर्ट पर टिप्पणी से विवाद, छात्रा का पीछा और SUV में खींचने की कोशिश का आरोप
Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर
Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार
Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू