नांदघाट से मुंगेली तक फोरलेन सड़क को मिली रफ्तार, 21.81 करोड़ की मंजूरी, 36.40 किमी सड़क का होगा उन्नयन

नांदघाट से मुंगेली तक फोरलेन सड़क को मिली रफ्तार, 21.81 करोड़ की मंजूरी, 36.40 किमी सड़क का होगा उन्नयन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है । राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक टू-लेन सड़क को फोरलेन में उन्नत करने के लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है । इस राशि से 36.40 किलोमीटर लंबी सड़क का फोरलेन निर्माण किया जाएगा ।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय ने राशि स्वीकृति संबंधी परिपत्र प्रमुख अभियंता को जारी कर दिया है । परियोजना पूरी होने के बाद नांदघाट और मुंगेली के बीच आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ व्यापार एवं परिवहन गतिविधियों को भी गति मिलेगी ।

गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

Read More CG News: PDS के स्टॉक में बड़ा झोल! 31.75 लाख का चावल-शक्कर-नमक मिला कम, एक फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री और कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा । यदि किसी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसी की जवाबदेही तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।

Read More ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   

समय-सीमा में पूरा करना होगा निर्माण

लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि परियोजना की निविदा प्रक्रिया तय समय-सीमा में पूरी की जाए तथा निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप और मितव्ययिता के साथ कराया जाए । विभाग ने निर्माण एजेंसी को अनुबंधित अवधि के भीतर कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए हैं ।

अनावश्यक टाइम एक्सटेंशन पर सख्ती

सरकार ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं दी जाएगी, केवल अपरिहार्य और नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारी समय बढ़ाने पर विचार करेंगे । साथ ही, नियमानुसार समय-सीमा बढ़ाने की स्थिति में अर्थदंड लगाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं ।

इस परियोजना के पूरा होने से बेमेतरा और मुंगेली के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा, यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है ।

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल