छत्तीसगढ़ में अपराधियों पर ‘निश्चय’ का शिकंजा: 5 जिलों में एक साथ रेड, भारी मात्रा में नशीली सामग्री और हथियार जब्त

छत्तीसगढ़ में अपराधियों पर ‘निश्चय’ का शिकंजा: 5 जिलों में एक साथ रेड, भारी मात्रा में नशीली सामग्री और हथियार जब्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ के Raipur Range में पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा है। 4 और 5 अप्रैल को चलाए गए इस विशेष अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और रायपुर ग्रामीण सहित पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की गई। कुल 95 टीमों ने 384 स्थानों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब, मादक पदार्थ और हथियारों के खिलाफ सख्ती दिखाई। आबकारी एक्ट के तहत 126 मामलों में कार्रवाई करते हुए 802 लीटर से अधिक शराब और सैकड़ों पौवा जब्त किए गए। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत 22 मामलों में करीब 22 किलोग्राम मादक पदार्थ और कई नशीली गोलियां बरामद की गईं, जिससे नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।image-2026-04-05t215522672_1775406316

आर्म्स एक्ट के तहत भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 मामले दर्ज किए और 2 पिस्टल जब्त की। साथ ही फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 46 वारंट तामील किए गए, जिनमें गिरफ्तारी वारंट और स्थायी वारंट शामिल हैं। अलग-अलग जिलों में की गई कार्रवाई में महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जैसे क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में नशे का सामान और शराब जब्त हुई, जो संगठित अपराध की ओर इशारा करती है।image-2026-04-05t215330508_1775406208

Read More सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन निश्चय” सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि अपराध और नशे के खिलाफ निरंतर चलने वाली रणनीति का हिस्सा है। सट्टा-जुआ जैसे मामलों में भी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Read More Balod News: श्मशान के पास क्या हो रहा था? ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस, 9 लोगों को पकड़ा, देखे वीडियो

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला