CG News: SIR विवाद पर डिप्टी CM विजय शर्मा का पलटवार, बोले- तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है कांग्रेस

CG News: SIR विवाद पर डिप्टी CM विजय शर्मा का पलटवार, बोले- तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के आरोपों और विरोध प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष बिना ठोस आधार के केवल राजनीति कर रहा है। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “यह कैसे संभव है कि कोई किसी का नाम वोटर लिस्ट से कटवा दे या जुड़वा दे? कांग्रेस तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है और राजनीतिक लाभ के लिए अनावश्यक बयानबाजी कर रही है।”

घुसपैठियों के नाम कटना जरूरी
SIR प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर विजय शर्मा ने कहा कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम नहीं हैं और जो बाहर से आकर बसे हैं, ऐसे घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा, “जो लोग बाहर से आए हैं और जिनका नाम पुरानी मतदाता सूची में नहीं है, उनके नाम कट रहे हैं और कटने भी चाहिए।” कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि “जब विरोध का कोई तार्किक आधार ही नहीं है, तो प्रदर्शन से क्या हासिल होगा?”

रायपुर जिले में कमिश्नर प्रणाली पर संकेत
वहीं, साय सरकार की बैठक में रायपुर जिले में कमिश्नर प्रणाली लागू करने को लेकर भी चर्चा हुई है। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले ही एक बैठक में पूरे जिले में इसे लागू करने के संकेत दे चुके हैं। उन्होंने कहा, “इस विषय को समूचे जिले की दृष्टि से देखा जा रहा है और मुख्यमंत्री इस पर जल्द निर्णय लेंगे।”

Read More CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट

रेप आरोपी के अवैध निर्माण पर कार्रवाई को बताया न्यायसंगत
राजधानी रायपुर में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी उपमुख्यमंत्री ने बयान दिया। उन्होंने कहा, जो कार्रवाई हुई है, वह कानून के दायरे में हुई है। निर्णय करना न्यायालय का काम है, लेकिन आरोपी से जुड़ी अवैध चीजों पर कार्रवाई पूरी तरह न्यायसंगत और उचित है।

Read More तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार