वेदांता प्लांट में 'मौत का बॉयलर': मजदूरों की मौत पर CM साय का रौद्र रूप, कमिश्नर को सौंपी जांच, क्या नपेंगे प्रबंधन के बड़े चेहरे?

वेदांता प्लांट में 'मौत का बॉयलर': मजदूरों की मौत पर CM साय का रौद्र रूप, कमिश्नर को सौंपी जांच, क्या नपेंगे प्रबंधन के बड़े चेहरे?

रायपुर (NJG News)। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट (Vedanta Power Plant) में 14 अप्रैल को हुआ हादसा सिर्फ एक 'तकनीकी खराबी' थी या मुनाफे की अंधी दौड़ में मजदूरों की सुरक्षा के साथ किया गया कोई खौफनाक खिलवाड़? इस सवाल का जवाब अब 30 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ की जनता के सामने होगा। प्लांट में कई मजदूरों की दर्दनाक मौत और चीख-पुकार के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सीएम के सीधे निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बिलासपुर संभाग के कमिश्नर को इस खौफनाक हादसे की पूरी कुंडली खंगालने का जिम्मा सौंप दिया है। सरकार का संदेश साफ है- मजदूरों के खून-पसीने और जान की कीमत पर कोई भी औद्योगिक लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुनाफे की भट्ठी में कैसे झुलस गई जिंदगियां?

14 अप्रैल 2026 का दिन वेदांता प्लांट के मजदूरों के लिए काल बनकर आया। प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम और वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में अचानक आई खराबी ने पल भर में तबाही मचा दी। खौलते पानी और जानलेवा भाप के गुबार ने वहां काम कर रहे बेगुनाह मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अभी भी अस्पताल के बिस्तरों पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश है और सवाल उठ रहा है कि क्या प्लांट में 'सेफ्टी ऑडिट' और 'मेंटेनेंस' सिर्फ कागजों पर ही सिमट कर रह गया था?

Read More वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला

 एक्शन मोड में CM: "रसूखदार भी हुए तो नहीं बचेंगे"

Read More CG News: रायपुर में आज महिला क्रिकेट का ऐतिहासिक मुकाबला, स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया

इस हृदयविदारक घटना ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भीतर तक झकझोर दिया है। उन्होंने न सिर्फ इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है, बल्कि आला अफसरों को कड़े लहजे में 'जीरो टॉलरेंस' का अल्टीमेटम भी दे दिया है। सीएम ने दो टूक कहा है कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष और त्वरित होगी। जो भी इस घोर लापरवाही का जिम्मेदार होगा, उस पर ऐसी कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी जो पूरे प्रदेश के उद्योगों के लिए एक नजीर बनेगी।

 30 दिन का अल्टीमेटम: इन 3 सुलगते सवालों के जवाब तलाशेंगे कमिश्नर

जांच अधिकारी बनाए गए बिलासपुर कमिश्नर के सामने 30 दिन की सख्त डेडलाइन है। उन्हें न सिर्फ हादसे की तकनीकी रिपोर्ट शासन को सौंपनी है, बल्कि उन जिम्मेदारों का भी पर्दाफाश करना है जिनकी चूक से यह मौत का तांडव हुआ। जांच मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर केंद्रित होगी:

 मौत की स्क्रिप्ट कैसे लिखी गई: 14 अप्रैल को आखिर प्लांट के भीतर वो कौन सी परिस्थितियां थीं, जिसके चलते इतना बड़ा ब्लास्ट या हादसा हुआ? क्या अलार्म सिस्टम फेल था?

 कौन है असली गुनाहगार:इस तकनीकी खराबी के पीछे असली वजह क्या थी? क्या तय समय पर पाइपलाइन और बॉयलर का मेंटेनेंस नहीं हुआ था?

 भविष्य का सेफ्टी ब्लूप्रिंट: प्रदेश के बाकी पावर प्लांट्स में ऐसी जानलेवा घटनाओं पर फुलस्टॉप लगाने के लिए क्या पुख्ता कदम उठाए जाएं?

क्या प्रबंधन के बड़े अफसरों पर कसा जाएगा शिकंजा?

NPG के प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो इस बार मामला सिर्फ छोटी-मोटी पेनाल्टी या निचले स्तर के कर्मचारियों के निलंबन तक नहीं रुकने वाला है। सरकार के तेवर साफ बता रहे हैं कि 30 दिन बाद जब बिलासपुर कमिश्नर की जांच रिपोर्ट की फाइल खुलेगी, तो वेदांता प्रबंधन के कई बड़े और रसूखदार चेहरों पर गाज गिरना लगभग तय है। अब पूरे प्रदेश की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस हाई-प्रोफाइल जांच में क्या खुलासे होते हैं और सरकार मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए कितनी बड़ी स्ट्राइक करती है।

Tags:

Latest News

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी