छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़े बदलाव की तैयारी: 24 से 48 घंटे में आएगी DSP और RI की तबादला सूची, कतार में 53 अफसरों के नाम भी

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़े बदलाव की तैयारी: 24 से 48 घंटे में आएगी DSP और RI की तबादला सूची, कतार में 53 अफसरों के नाम भी

रायपुर।छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे के भीतर डीएसपी और रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) स्तर के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हो सकती है। इसके कुछ ही समय बाद, यानी करीब 72 घंटे के भीतर राज्य पुलिस सेवा के 53 एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की भी बहुप्रतीक्षित सूची आने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस मुख्यालय में इन दिनों इस तबादला सूची को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। यदि विभागीय कार्यक्रम तय समय के मुताबिक आगे बढ़ता है तो एक से दो दिनों में आदेश सामने आ जाएंगे। विभागीय सूत्रों का कहना है कि पहले जारी किए गए कुछ आदेशों में संशोधन किए जाने की चर्चा है।

इन अधिकारियों के प्रभार में हो सकता है बदलाव

Read More 93 साल का रिकॉर्ड चकनाचूर! 16 इंच बारिश से बिलासपुर बना समंदर, ट्रेनें-बिजली-स्कूल सब प्रभावित, एक की मौत, अगले 48 घंटे भी भारी बारिश का अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के लिए डीएसपी (लाइन) के पद पर गुरजीत सिंह के तबादले का आदेश बदला जा सकता है। विभाग में चल रही चर्चाओं की मानें तो अब उन्हें रायपुर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) के पद पर पदस्थ किया जा सकता है। वहीं, रायपुर कमिश्नरेट में वर्तमान में इसी पद पर काम कर रहे निलेश द्विवेदी को डीएसपी (लाइन) बनाकर राजनांदगांव भेजे जाने की तैयारी चल रही है।

Read More तय कीमत से महंगी शराब बेचने पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस

 

आरआई स्तर पर भी कई फेरबदल प्रस्तावित

प्रस्तावित तबादला सूची में रिजर्व इंस्पेक्टर के पदों पर भी कई बदलाव किए जाने की बात सामने आ रही है। जो सूची तैयार की गई है, उसके अनुसार कई जिलों के आरआई की नई पदस्थापना होगी।

संभावित बदलाव इस प्रकार हैं:

 वैभव मिश्रा: रायपुर ग्रामीण से बिलासपुर (हाईकोर्ट सुरक्षा)

 अभिजीत भदौरिया: जगदलपुर से रायपुर कमिश्नरेट (आरआई)

 भूपेंद्र गुप्ता: बिलासपुर से रायपुर ग्रामीण (आरआई)

 गोविंद वर्मा: कांकेर से नारायणपुर (आरआई)

 अनीश सारथी: रायपुर कमिश्नरेट से दुर्ग (ट्रैफिक)

  सोनू वर्मा: नारायणपुर से जगदलपुर (आरआई)

53 एएसपी-डीएसपी की सूची का इंतजार

डीएसपी और आरआई कैडर की सूची के बाद विभाग की नजरें राज्य पुलिस सेवा के बड़े अधिकारियों पर टिक गई हैं। बताया जा रहा है कि लगभग 53 एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले की सूची भी 72 घंटे के भीतर आ सकती है। इसे हाल के दिनों का सबसे बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

हालांकि, जानकारों का कहना है कि सूची तैयार होने के बाद भी अंतिम समय में नामों में बदलाव या आदेश जारी होने में थोड़ी देरी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। जब तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं हो जाता, तब तक अंतिम स्थिति तय नहीं मानी जा सकती। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस मुख्यालय के आदेश पर टिकी हुई हैं। इस सूची के आने के बाद राज्य के कई जिलों में पुलिस नेतृत्व और व्यवस्था का नया समीकरण देखने को मिलेगा। विभागीय कामकाज में कसावट लाने के नजरिए से इन तबादलों को काफी जरूरी माना जा रहा है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़े बदलाव की तैयारी: 24 से 48 घंटे में आएगी DSP और RI की तबादला सूची, कतार में 53 अफसरों के नाम भी छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़े बदलाव की तैयारी: 24 से 48 घंटे में आएगी DSP और RI की तबादला सूची, कतार में 53 अफसरों के नाम भी
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: 8 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल; राहत-बचाव अभियान जारी
अवैध खनन पर चार विभागों के अलग-अलग दावे, डीएम की जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य; वन विभाग की रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल
सदन में बदले CM साय के तेवर! अविश्वास प्रस्ताव पर जवाबी प्रहार से छिड़ी नई राजनीतिक बहस
महुआ शराब पीकर लौट रहे हाथी का ग्रामीण से सामना, पटककर ले ली जान
बंगाल में बड़ा एक्शन! अभिषेक बनर्जी के अमतला कार्यालय पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात
FBI से मिली जानकारी के बाद पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन: NRI परिवार से कथित रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित SHO गिरफ्तार, रिमांड में होगी पूछताछ
Aamir Khan Threat: तीसरी शादी के बाद नया बवाल! वायरल पोस्ट में कथित जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
शिक्षा के मंदिर में नशे की एंट्री! एक छात्र ने 8 साथियों को खिलाई संदिग्ध गोलियां, 8 बच्चे अस्पताल पहुंचे, एक की हालत गंभीर, मचा हड़कंप
40 करोड़ मंजूर... सड़क में फिर भी गड्ढों! कोतबा-बागबहार रोड पर भड़के ग्रामीण, CM निवास तक पदयात्रा का ऐलान
तय कीमत से महंगी शराब बेचने पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस
रायपुर संजय नगर सामूहिक मौत मामला: बैटरी कारोबारी ने पहले पत्नी और तीन बच्चों को दिया जहर, फिर खुद लगाई फांसी? जानिए अब तक की पूरी कहानी