CM साय का ऐलान: भीषण गर्मी के चलते 16 जून नहीं अब 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, बच्चों की छुट्टियां बढ़ीं

CM साय का ऐलान: भीषण गर्मी के चलते 16 जून नहीं अब 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, बच्चों की छुट्टियां बढ़ीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी के बीच विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने स्कूल खुलने की तारीख को आगे बढ़ाते हुए 16 जून के बजाय अब 1 जुलाई से नया शिक्षा सत्र शुरू करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद लाखों स्कूली बच्चों की छुट्टियां सीधे 15 दिन और बढ़ गई हैं।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में पारा उफान पर है और भीषण गर्मी का दौर जारी है। ऐसे में बच्चों को भीषण गर्मी में स्कूल भेजने को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ रही थी। सरकार ने हालात की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिला है।

इधर, शिक्षा विभाग ने भी स्कूल खुलने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर स्कूल परिसरों की साफ-सफाई, भवनों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की उपलब्धता और बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही शाला प्रवेश उत्सव को जनभागीदारी का उत्सव बनाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

Read More महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द

सरकार का फोकस सिर्फ पढ़ाई पर नहीं बल्कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं पर भी है। स्कूल बसों की जांच, सीसीटीवी निगरानी, नशामुक्ति जागरूकता अभियान और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। अब 1 जुलाई को प्रदेशभर में शाला प्रवेश उत्सव के साथ नए सत्र की शुरुआत होगी।

Read More बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद

फिलहाल, इस फैसले ने गर्मी से जूझ रहे लाखों बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। छुट्टियां बढ़ने की खबर सुनते ही बच्चों में उत्साह है, जबकि अभिभावक इसे बच्चों के स्वास्थ्य के हित में लिया गया सकारात्मक फैसला मान रहे हैं।

Tags:

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल