कमजोर मानसून पर किसानों को CM साय का भरोसा: बोले- सरकार हर कदम पर साथ है, लेकिन मौसम के हिसाब से बनाएं खेती की रणनीति

कमजोर मानसून पर किसानों को CM साय का भरोसा: बोले- सरकार हर कदम पर साथ है, लेकिन मौसम के हिसाब से बनाएं खेती की रणनीति

रायपुर। प्रदेश में अल नीनो के प्रभाव और कमजोर मानसून की आशंका के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए खेती-किसानी की योजना बनाएं, ताकि कम बारिश की स्थिति में भी नुकसान को कम किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग पहले ही संकेत दे चुका है कि इस वर्ष मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। ऐसे में कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और उन्हें परिस्थितियों के अनुरूप फसल चयन, बुवाई और कृषि प्रबंधन अपनाने की सलाह दी जा रही है।

किसानों को सरकार का भरोसा
जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों को समय पर आवश्यक जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, ताकि कमजोर मानसून का असर खेती पर कम से कम पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए खेती की रणनीति तैयार करें। सरकार और कृषि विभाग इस दिशा में लगातार सलाह और सहयोग उपलब्ध करा रहे हैं।

सक्ती में भाजपा कार्यालय का करेंगे भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने बताया कि वे आज सक्ती जिले के दौरे पर जा रहे हैं, जहां भाजपा के नए जिला कार्यालय के निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान स्थानीय विकास कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

Read More कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज

AI मिशन पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में एक दिन पहले हुई समीक्षा बैठक का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के बजट में राज्य सरकार ने पांच प्रमुख मिशन निर्धारित किए हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आज AI का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और प्रशासन सहित लगभग हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए सरकार इस तकनीक के प्रभावी और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। समीक्षा बैठक में AI के बेहतर उपयोग और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Read More बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

चरण पादुका योजना पर हाईकोर्ट के आदेश का लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री से चरण पादुका योजना के लिए जारी टेंडर पर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के संबंध में भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार ने न्यायालय के आदेश का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान यह योजना बंद कर दी गई थी, जबकि उनकी सरकार ने इसे दोबारा शुरू किया है। सरकार की मंशा है कि यह योजना लगातार संचालित रहे और हर वर्ष पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ मिलता रहे।

चिंतन शिविर में गुड गवर्नेंस पर होगी चर्चा
मुख्यमंत्री ने बताया कि 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर का यह तीसरा संस्करण होगा। इस शिविर में सरकार के कामकाज की समीक्षा, सुशासन (गुड गवर्नेंस), प्रशासनिक सुधार और भविष्य की कार्ययोजना जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे चिंतन शिविरों से सरकार को अपनी योजनाओं और कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करने का अवसर मिलता है। इससे नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनहित के कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलती है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस बार का चिंतन शिविर भी प्रशासनिक सुधार और बेहतर शासन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Tags:

Latest News

सूरजपुर बुजुर्ग हत्याकांड का खुलासा: निर्माणाधीन मकान में मिली थी लाश, नाबालिग लड़की हिरासत में; पुलिस ने बताई वारदात की वजह सूरजपुर बुजुर्ग हत्याकांड का खुलासा: निर्माणाधीन मकान में मिली थी लाश, नाबालिग लड़की हिरासत में; पुलिस ने बताई वारदात की वजह
राज्योत्सव में दिखेगा नए छत्तीसगढ़ का चेहरा! ‘नक्सलमुक्त’ से ‘विकसित छत्तीसगढ़’ तक, 1 नवंबर से 3 दिन का महाउत्सव”
CGPSC भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज, 1:3 अनुपात नहीं होने पर भी चयन प्रक्रिया सही
कान पकड़कर उठाया तो बच्ची के कान से निकला खून, बाल आयोग हुआ सख्त, डीईओ से मांगी रिपोर्ट
प्रिंसिपल के फर्जी हस्ताक्षर-सील से 5 प्राध्यापकों का तबादला! तारबाहर पुलिस ने दर्ज किया केस
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण; ‘हनुमान अंश’ भी टैक्स फ्री
तीन दिन तक प्रसव का इंतजार, गर्भवती और गर्भ में पल रहे 8 माह के बच्चे ने तोड़ा दम
गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डीजीजीआई की दबिश, ‘सितार’ गुटखा के मिले 50 से ज्यादा बोरे
स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी
पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल
हथकड़ी गायब, मुलाकात जारी… VIDEO वायरल हुआ तो जेल विभाग ने 3 प्रहरियों पर कसा शिकंजा
बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम