महतारियों के लिए खुशखबरी, खाते में आज पहुंचेगी 32वीं किस्त, 67.38 लाख महिलाओं को 632 करोड़ से ज्यादा का होगा भुगतान

महतारियों के लिए खुशखबरी, खाते में आज पहुंचेगी 32वीं किस्त, 67.38 लाख महिलाओं को 632 करोड़ से ज्यादा का होगा भुगतान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की महतारियों के लिए आज 8 अक्टूबर का दिन खास है। लंबे इंतजार के बाद नहीं, बल्कि तय कार्यक्रम के तहत आज महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त में 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को कुल 632 करोड़ 40 लाख 04 हजार 250 रुपए की राशि भेजी जाएगी।

32वीं किस्त के साथ 20,708 करोड़ से ज्यादा पहुंच जाएगी सहायता राशि

महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ में की गई थी। योजना के तहत अब तक 31 किस्तों में प्रदेश की महतारियों को 20,075.71 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जा चुकी है। अब 32वीं किस्त की राशि जुड़ने के बाद योजना के तहत हितग्राहियों को दी गई कुल सहायता राशि 20,708.11 करोड़ रुपए हो जाएगी।

Read More महासमुंद जिला जेल सुरक्षा में सेंध: मास्टरमाइंड पंचराम गिरफ्तार, NDPS एक्ट के 3 कैदियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

68.52 लाख हितग्राही पात्र, 67.38 लाख को होगा भुगतान

Read More मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

अक्टूबर 2026 की 32वीं किस्त के लिए अद्यतन स्थिति में कुल 68 लाख 52 हजार 661 हितग्राही पात्र हैं। इनमें से अनुमोदन के लिए 67 लाख 31 हजार 314 हितग्राहियों के साथ नियद नेल्लानार क्षेत्र के 6 हजार 903 हितग्राहियों की 12वीं किस्त के भुगतान का भी अनुमोदन किया गया है। इस तरह कुल 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को डीबीटी के जरिए राशि का भुगतान किया जाएगा।

ई-केवायसी पूरी करने वाली महिलाओं को मिलेगा भुगतान

विभाग के अनुसार 32वीं किस्त के भुगतान के लिए ई-केवायसी करा चुके हितग्राहियों को शामिल किया गया है। योजना में डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खातों में राशि भेजी जाती है। सरकार का कहना है कि इस सहायता का उपयोग महिलाएं अपने सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ परिवार में कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम जैसे कार्यो में कर रही हैं।

70 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया था आवेदन

महतारी वंदन योजना शुरू होने के बाद प्रदेश में 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें पात्र पाए गए 70 लाख 09 हजार 578 हितग्राहियों को 10 मार्च 2024 को पहली बार सहायता राशि का अंतरण किया गया था। इसके बाद योजना के तहत लगातार किस्तों का भुगतान किया जा रहा है। आज 8 अक्टूबर को जारी होने वाली 32वीं किस्त के साथ एक बार फिर प्रदेश की लाखों महतारियों के बैंक खातों में योजना की राशि पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है।

Tags:

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार