CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। बतौली पंचायत की सरपंच 48 वर्षीय जगरमति पैंकरा की सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात सोते समय करैत सांप बिस्तर पर पहुंच गया और उसने जगरमति को डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बच सकी।

आधी रात के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात भोजन करने के बाद जगरमति पैंकरा अपने घर में सोने चली गई थीं। देर रात करीब 2 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिजनों को सर्पदंश का संदेह हुआ तो उन्होंने बिस्तर की जांच की। इसी दौरान बिस्तर में सांप दिखाई दिया। परिजनों ने तत्काल उन्हें घर से बाहर निकाला और बिना देर किए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
सीएचसी में उपचार के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक जहर का असर काफी बढ़ चुका था। बताया गया कि सुबह करीब 6 बजे उपचार के दौरान जगरमति पैंकरा ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार और पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

Read More शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो टावर पर चढ़ा युवक! 125 फीट ऊंचाई पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

सरपंच की मौत से क्षेत्र में शोक
जगरमति पैंकरा बतौली पंचायत की वर्तमान सरपंच थीं। उनके आकस्मिक निधन की खबर के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित उनके निवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। करैत जैसे जहरीले सांप का काटना कई बार बेहद गंभीर हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचना सबसे जरूरी है।

Read More तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त

Tags:

Latest News

गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल
Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित
Rohit Chandel: POCSO केस में टीवी एक्टर रोहित चन्देल को कोर्ट से राहत, करीब दो महीने बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ
भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं गलत और अधूरी जानकारी- हाई कोर्ट, 9 महीने पहले निपट चुके राजस्व प्रकरण को बताया लंबित, रिव्यू में बदला अपना आदेश
CG News: प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था पनीर का कारोबार! ओडिशा रवाना होने से पहले 650 किलो की खेप जब्त, जांच शुरू
CG News: ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, राज्यपाल-सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने साथ देखी फिल्म, CM साय ने की घोषणा