CG Accident News: तड़के बड़ा सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 10 से ज्यादा लोग घायल; मची चीख-पुकार

CG Accident News: तड़के बड़ा सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 10 से ज्यादा लोग घायल; मची चीख-पुकार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। दुर्घटना में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सुबह 4:30 बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा भांसी थाना क्षेत्र के धुरली के पास मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। यात्रियों से भरी बस अपने गंतव्य की ओर जा रही थी, तभी अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग घायल हो गए।

जवानों ने तुरंत संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही भांसी क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

Read More जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी

अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे में घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Read More CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

दुर्घटना की वजह की जांच शुरू
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस को सड़क से हटाने के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक का नियंत्रण खोना या सड़क की स्थिति मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।

Tags:

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल