साहित्य जगत का एक चमकता सितारा डूबा प्रख्यात लेखक विनोद शुक्ला के निधन पर बिलासपुर में शोक

साहित्य जगत का एक चमकता सितारा डूबा प्रख्यात लेखक विनोद शुक्ला के निधन पर बिलासपुर में शोक

बिलासपुर। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित देश के दिग्गज साहित्यकार विनोद शुक्ला के निधन से पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके जाने की खबर मिलते ही बिलासपुर के पत्रकारों और साहित्यप्रेमियों ने गहरा दुख जताया है। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ और प्रेस क्लब ने शहर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि विनोद शुक्ला का जाना साहित्य के एक बड़े युग का अंत है जिसकी कमी हमेशा खलेगी।

साहित्य की सादगी और गहराई के प्रतीक थे शुक्ला

विनोद शुक्ला ने अपनी लेखनी से हिंदी साहित्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी थी। उनकी सादगी भरी भाषा में लिखी गई रचनाएं सीधे पाठक के दिल को छू जाती थीं। बिलासपुर में आयोजित शोकसभा में मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे न केवल एक लेखक थे बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। उनकी मौत की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर साहित्य के गलियारों में सन्नाटा पसरा है।

Read More एक नोटिस लौटा… अखबार में इश्तहार छपा और हो गया तलाक, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दी श्रद्धांजलि

Read More Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने विनोद शुक्ला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। तोखन साहू ने कहा कि विनोद शुक्ला छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश की साहित्यिक धरोहर थे। उनकी रचनाओं ने हिंदी जगत को नई गहराई और संवेदनशीलता दी। साहू ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके परिवार और साहित्य समाज के साथ खड़ा है।

प्रेस क्लब और पत्रकार संघ ने किया नमन

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित शोकसभा में पत्रकार जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर राष्ट्रीय जगत विजन के एडिटर इन चीफ मनीशंकर पान्डेय ने उनके योगदान को याद किया। साथ ही पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा विरेन्द्र गहवाई प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रत्याशी अजीत मिश्रा और सचिव प्रत्याशी किशोर सिंह सहित कई पत्रकारों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान मनीशंकर पान्डेय एडिटर इन चीफ राष्ट्रीय जगत विजन,तिलक राज सलूजा पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब ,अजीत मिश्रा प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रत्याशी ,किशोर सिंह पत्रकार एवं कोषाध्यक्ष प्रत्याशी  वीरेंद्र गहवाई, पूर्व अध्यक्ष बिलासपुर प्रेस क्लब निर्मल माणिक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच