बलौदा बाजार हिंसा मामले में बड़ा अपडेट: क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट में किया गया पेश, अब तक हो चुकी है 201 गिरफ्तारियां

बलौदा बाजार हिंसा मामले में बड़ा अपडेट: क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट में किया गया पेश, अब तक हो चुकी है 201 गिरफ्तारियां

बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बजार में आगजनी और हिंसा के मामले में क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को गिरफ्तार कर रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बलौदा बाजार लाया गया। पुलिस ने बताया कि अमित बघेल को सीधे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी घटनाओं की जांच के तहत की गई है। इस मामले में पहले ही कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अब तक कुल 201 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, और जांच जारी होने के कारण आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

अमित बघेल के खिलाफ ये कार्रवाई महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर विवादित टिप्पणी के बाद हुई थी। उनके बयानों के कारण अग्रवाल और सिंधी समुदायों में प्रदर्शन हुए थे। इसके चलते रायपुर पुलिस ने अमित बघेल को गिरफ्तार किया।

Read More दशहरा आयोजन को लेकर विवाद, महापौर ने किया टेंडर से इनकार

इससे पहले देवेंद्र नगर, तेलीबांधा और सिविल लाइन थानों में उनके खिलाफ कई FIR दर्ज की जा चुकी हैं। कुल मिलाकर, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड सहित 12 राज्यों में उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।

Read More दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार

बलौदा बाजार हिंसा और आगजनी का मामला राज्य में गंभीर राजनीतिक और सामाजिक तनाव की झलक दिखाता है। अमित बघेल की गिरफ्तारी से मामले की जांच में तेजी आएगी। पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी कानून से ऊपर नहीं होने दिया जाएगा।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला