दशहरा आयोजन को लेकर विवाद, महापौर ने किया टेंडर से इनकार

दशहरा आयोजन को लेकर विवाद, महापौर ने किया टेंडर से इनकार

बिलासपुर : दशहरा पर्व आया भी नहीं है, लेकिन रावण दहन को लेकर जिले में विवाद शुरू हो गया है। पिछले कुछ वर्षो से विवादों में रहे साइंस कॉलेज मैदान में इस बार फिर दशहरा आयोजन को लेकर ऐसा पेंच फंसा है कि एक तरफ करीब 20 लाख रुपए का टेंडर, दूसरी तरफ नगर निगम की महापौर का साफ इनकार और बीच में अधिकारियों के अलग-अलग बयान सामने आ गए हैं। साइंस कॉलेज में रावण दहन के लिए आखिर 19.96 लाख रुपए का टेंडर किसके लिए और किसकी मंजूरी से निकला? यह स्पष्ट नहीं हैं।

19.96 लाख के टेंडर में खर्च का पूरा हिसाब

नगर निगम जोन क्रमांक-7 कार्यालय से साइंस कॉलेज मैदान में दशहरा महोत्सव के लिए 19.96 लाख रुपए की निविदा जारी होने की बात सामने आई है। टेंडर में अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए लाखों रुपए का प्रावधान किया गया है। टेंट, शामियाना और दर्शक बैठक व्यवस्था के लिए 9.96 लाख रुपए, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के लिए 4 लाख रुपए और विशाल पुतला, लाइटिंग और साउंड सिस्टम के लिए 6 लाख रुपए। यानी एक ही आयोजन के लिए करीब 20 लाख रुपए की राशि प्रस्तावित होने से मामला सीधे सवालों के घेरे में आ गया है।

Read More छत्तीसगढ़ में गैस पाइपलाइन बिछाने की तैयारी तेज, नगरीय प्रशासन विभाग ने मांगी जानकारी; 2030 तक 21 लाख घरों में पहुंचेगी PNG गैस

महापौर: निगम का जलेगा एक ही रावण

Read More बिलासपुर में दो बड़े अवैध गर्भपात मामलों में बड़ा एक्शन: जेपी हॉस्पिटल की डॉक्टर दंपती पर शिकंजा, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

विवाद बढ़ते ही महापौर पूजा विधानी ने साइंस कॉलेज के आयोजन से नगर निगम को अलग बताया है। उनका कहना है कि नगर निगम का आधिकारिक दशहरा महोत्सव और रावण दहन पुलिस ग्राउंड में ही होगा। महापौर के अनुसार, साइंस कॉलेज में नगर निगम की ओर से आयोजन कराने की अनुमति नहीं दी गई है। जोन-7 से टेंडर जारी होने की जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने जोन कमिश्नर को तलब कर निर्देश भी दिए।  उनका स्पष्ट कहना है कि नगर निगम न तो साइंस कॉलेज के आयोजन की एजेंसी बनेगा और न ही इसमें उसकी कोई भूमिका होगी। निगम की ओर से रावण दहन पुलिस ग्राउंड में ही किया जाएगा।

20 लाख का टेंडर आखिर किसका?

अगर नगर निगम का साइंस कॉलेज के दशहरा आयोजन से कोई संबंध नहीं है, तो फिर जोन-7 कार्यालय से करीब 20 लाख रुपए का टेंडर आखिर किस आधार पर जारी हुआ? अब निगम के भीतर से लेकर शहर की राजनीति तक चर्चा का विषय बन गया है।

विपक्ष: एक जगह 10 लाख, दूसरी जगह 20 लाख क्यों?

विपक्षी नेताओं ने भी टेंडर को लेकर सवाल किया हैं। उनका कहना है कि नगर निगम वर्षो से पुलिस ग्राउंड में दशहरा आयोजन करता रहा है और इसके लिए करीब 10 लाख रुपए खर्च किए जाते हैं। ऐसे में साइंस कॉलेज मैदान में लगभग 20 लाख रुपए का खर्च प्रस्तावित करने का औचित्य क्या है? इतनी बड़ी राशि यदि वास्तव में खर्च होती है, तो इसका इस्तेमाल शहर की खराब सड़कों, नालियों और दूसरे जरूरी विकास कार्यों में किया जा सकता था। वहीं, विपक्ष की ओर से यह आरोप भी लगाया गया कि साइंस कॉलेज में वर्षों से अपने स्तर पर दशहरा आयोजन करने वाली अरपांचल दशहरा उत्सव समिति को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारी बोले- कलेक्टर के निर्देश पर निकला टेंडर

मामले को लेकर जोन क्रमांक-7 के अधिकारी भूपेंद्र उपाध्याय ने अलग तस्वीर पेश की। उनका कहना है कि 28-29 सितंबर को कलेक्टर के सीधे निर्देश के बाद टेंडर जारी किया गया था और इस आयोजन का खर्च सीएसआर मद से वहन किया जाना तय हुआ है। अब यहीं से मामला और पेचीदा हो जाता है। एक तरफ महापौर कह रही हैं कि नगर निगम का साइंस कॉलेज आयोजन से कोई लेना-देना नहीं है, दूसरी तरफ जोन अधिकारी टेंडर को कलेक्टर के निर्देश से जारी होना बता रहे हैं।

आयुक्त : पूरी जानकारी जुटा रहा हूं

जब नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे से इस टेंडर को लेकर कहा कि टेंडर जोन स्तर से जारी हुआ है और वे इसकी पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। यानी एक ही टेंडर को लेकर महापौर का इनकार, जोन अधिकारी का अलग दावा और आयुक्त की अनभिज्ञता, तीनों बातें सामने आने के बाद प्रशासनिक समन्वय पर संदेह है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये
कोहरे को चीरकर दौड़ेंगी ट्रेनें, लोको पायलटों को पहले ही मिलेगी सिग्नल की खबर
चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा; कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश
गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर बना ठगी का जाल, वॉट्सऐप पर APK डाउनलोड कराते ही हैक हुआ मोबाइल, बैंक अधिकारी के खाते से 9.49 लाख पार
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2026: भिलाई, रिसाली, बीरगांव और भिलाई-चरौदा में महापौर के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त
एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार, माँ और 2 मासूम बच्चों की मौत से गाँव में पसरा मातम, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
रायपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाने की जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक TI को कार से मारी टक्कर, आरोपी पर FIR
एकादशी के दिन उजड़ा परिवार, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में पसरा मातम
CIMS के गेट पर थानेदार से भिड़ा ऑटो चालक, वर्दी के सामने करने लगा धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को मिली जिम्मेदारी, कोको पाढ़ी ओडिशा भेजे गए
Chhattisgarh News: चिचोला में गांजा तस्करी का खुलासा, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार, 8.224 किलो गांजा जब्त
योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस