धान खरीदी घोटाले में बड़ा खुलासा: 8.14 करोड़ की धोखाधड़ी, राइस मिलर–समिति प्रबंधन की मिलीभगत, 4 गिरफ्तार

धान खरीदी घोटाले में बड़ा खुलासा: 8.14 करोड़ की धोखाधड़ी, राइस मिलर–समिति प्रबंधन की मिलीभगत, 4 गिरफ्तार

मुंगेली। जिले में धान खरीदी और परिवहन व्यवस्था में हुए बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। आईसीसीसी मार्कफेड रायपुर से मिले अलर्ट के बाद जिला प्रशासन द्वारा की गई गहन जांच में धान के अवैध ओवरलोडिंग, फर्जी वाहनों से परिवहन और पीडीएस चावल के रिसायक्लिंग जैसे गंभीर आर्थिक अपराध सामने आए हैं। इस संगठित घोटाले से शासन को 8 करोड़ 14 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई।

कलेक्टर कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने जब पूरे नेटवर्क की पड़ताल की, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पाया गया कि धान उठाव में लगे वाहनों द्वारा 200 प्रतिशत से लेकर 1116 प्रतिशत तक ओवरलोडिंग कर परिवहन दर्शाया गया, जबकि कई मामलों में फर्जी वाहन नंबरों और बिना जीपीएस वाहनों का इस्तेमाल किया गया।

फर्जी दस्तावेज, पीडीएस चावल की हेराफेरी
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार किए, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के चावल का वितरण नहीं किया गया और कागजों में अधिक मात्रा में धान उठाव दिखाकर शासन को भारी नुकसान पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में करीब 11 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी व परिवहन में गंभीर अनियमितताओं के प्रमाण मिले हैं।

Read More CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार

राइस मिल और समितियों की मिलीभगत

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

  • नवागांव घुठेरा समिति द्वारा उपलेटा राइस मिल के साथ मिलकर 74 जीपीएस युक्त और 40 से अधिक बिना जीपीएस वाहनों से अवैध परिवहन
  • सिंघनुपरी उपार्जन केंद्र द्वारा एसएस फूड के साथ 4,542 क्विंटल धान का फर्जी परिवहन
  • छटन उपार्जन केंद्र द्वारा दीपक राइस मिल और नवकार मिल के साथ 3,589 क्विंटल धान की अनियमित ढुलाई
  • झगरहट्टा उपार्जन केंद्र द्वारा वर्धमान राइस मिलर्स के साथ गंभीर अनियमितता

इन सभी मामलों में प्रशासन ने अलग-अलग स्तर पर कड़ी कार्रवाई की है।

4 आरोपी गिरफ्तार, कई फरार
प्रकरण में उपलेटा और वर्धमान राइस मिल के संचालक, समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं अब्दुल समद, ललित जैन, नवेन्द मेनन और अनिल जांगड़े फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

अन्य थानों में भी दर्ज हुए केस
थाना फास्टरपुर (अपराध क्रमांक 12/2026) और थाना लालपुर (अपराध क्रमांक 09/2026) में भी धान उपार्जन केंद्रों से जुड़े फर्जी परिवहन और धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में भी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि धान खरीदी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फर्जीवाड़े में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार