नक्सल संगठन को बड़ा झटका: 8 लाख के इनामी 4 माओवादियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, गोलापल्ली–कोंटा–किस्टाराम में थे सक्रिय

नक्सल संगठन को बड़ा झटका: 8 लाख के इनामी 4 माओवादियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता,  गोलापल्ली–कोंटा–किस्टाराम में थे सक्रिय

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिला मुख्यालय में शुक्रवार को कुल 8 लाख रुपये के इनामी चार नक्सलियों ने हथियारों सहित पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में एसीएम रैंक के नक्सली शामिल हैं, जबकि दो महिला नक्सली भी इस समूह का हिस्सा हैं।

आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने एसएलआर, इंसास, .303 और .315 रायफल समेत बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद पुलिस के हवाले किया। जानकारी के अनुसार ये सभी नक्सली गोलापल्ली, कोंटा और किस्टाराम जैसे संवेदनशील इलाकों में सक्रिय थे और कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

यह आत्मसमर्पण सुकमा पुलिस और आंध्र प्रदेश की अल्लूरी सीताराम राजू पुलिस के संयुक्त अभियान का परिणाम बताया जा रहा है। पूरी कार्रवाई राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” के तहत की गई, जिसका उद्देश्य हिंसा के रास्ते से भटके लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है।

Read More जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके पर प्रशासन ने अब भी सक्रिय नक्सलियों से हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करने और शांतिपूर्ण जीवन की ओर लौटने की अपील की है।

Read More IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर

गौरतलब है कि हाल के महीनों में लगातार हो रहे आत्मसमर्पण नक्सल संगठन की कमजोर होती पकड़ और शासन-प्रशासन की रणनीति की सफलता को दर्शाते हैं।

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग