सरगुजा में शादी समारोह के बाद तनाव: दो समुदाय में मारपीट, उरांव समाज ने हाईवे पर किया चक्काजाम

सरगुजा में शादी समारोह के बाद तनाव: दो समुदाय में मारपीट, उरांव समाज ने हाईवे पर किया चक्काजाम

सीतापुर: सरगुजा के सीतापुर में सोमवार को एक शादी समारोह के दौरान दो समुदाय के बीच मारपीट की घटना सामने आई। विवाद में दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और कथित तौर पर महिलाओं के साथ भी बदसलूकी हुई। गाली-गलौज और हाथापाई के बाद मामला और बढ़ गया। घटना के बाद दोनों पक्ष सीतापुर थाना पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने केवल एक पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज की, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उरांव समाज के लोगों ने सड़क पर गाड़ियों को रोककर प्रदर्शन किया और रात करीब 12 बजे तक धरने पर बैठे रहे।

FIR न होने पर तनाव, उरांव समाज ने किया हाईवे जाम
जानकारी के अनुसार, सीतापुर में विवाद की शुरुआत 29 नवंबर की रात हुई, जब उरांव पारा निवासी अमन खेस शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। वहां उनका काराबेल के टोकोपारा निवासी निक्कू खान और महेश दास के साथ विवाद हो गया। निक्कू खान टेंट लगाने का काम करता है। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने निक्कू खान की शिकायत पर अमन खेस और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर दी, जबकि अमन खेस की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद देर रात कुछ युवकों ने उरांव पारा पहुंचकर हंगामा और गाली-गलौज की। जब यह घटना उरांव समाज के सदस्यों तक पहुँची, तो वे भड़क उठे और थाने के सामने नेशनल हाईवे पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया।screenshot-2025-12-02-073708-1_1764641953

Read More 70 नालों का गंदा पानी... 4 एसटीपी के भरोसे अरपा, हाईकोर्ट: क्या वाकई हो पाएगा पूरा ट्रीटमेंट?

रात 12 बजे तक धरने पर बैठे रहे
देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग थाने के सामने जमा हो गए और सड़क पर बैठ गए। रात करीब 12 बजे के बाद भी सड़क पर बैठे रहे। एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने उरांव समाज के लोगों को समझाइश देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी होगी, इसके बाद भी वे सड़क से उठने को तैयार नहीं हुए।

Read More Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

देर रात पहुंचे ASP, कई किलोमीटर की लाइन लगी
चक्काजाम के बाद सीतापुर में नेशनल हाईवे के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर से अधिक दूरी तक ट्रकों और भारी वाहनों की लाइन लग गई। देर रात 12 बजे एडिशनल एसपी अमोलक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस परिजनों को समझाइश देने की कोशिश कर रही है।

वॉट्सऐप ग्रुपों में मैसेज भेजा, नगर बंद का आह्वान
इस विवाद के बीच वॉट्सऐप गुप्रों में मैसेज भेजा गया है कि कुछ लोगों ने उरांव पारा में पहुंचकर सड़क पर चल रहे लोगों से मारपीट की, महिलाओं से बदसलूकी की। इसके विरोध में नगर बंद का आह्वान किया है। एसडीओपी ने कहा कि हालात पर निगरानी रखी जा रही है। एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द गिरफ्तारी होगी। अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार