नकटी के बाद अब तुता पर कार्रवाई की आहट! NRDA के नोटिस से 35 परिवारों में दहशत, वर्षों पुराने मकानों पर उठे सवाल

नकटी के बाद अब तुता पर कार्रवाई की आहट! NRDA के नोटिस से 35 परिवारों में दहशत, वर्षों पुराने मकानों पर उठे सवाल

रायपुर। नवा रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं है कि अब राजधानी से लगे तुता गांव में भी इसी तरह का मामला सामने आ गया है। नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (NRDA) ने गांव के 35 मकानों पर अतिक्रमण संबंधी नोटिस चस्पा किए हैं। नोटिस मिलने के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता और दहशत का माहौल है। लोगों को आशंका है कि समय रहते समाधान नहीं निकला, तो उनके घरों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

6 जुलाई तक मांगा जवाब
एनआरडीए की ओर से 30 जून को जारी नोटिस में संबंधित परिवारों पर प्राधिकरण की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। नोटिस में सभी प्रभावित लोगों को 6 जुलाई तक अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। इसी चेतावनी के बाद गांव में बेचैनी बढ़ गई है और लोग अपने दस्तावेज जुटाने में लगे हैं।

ग्रामीण बोले- दशकों से यहीं रह रहे हैं
नोटिस मिलने वाले ग्रामीणों का कहना है कि वे 25 से 50 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं। उनके अनुसार उनके परिवार की कई पीढ़ियां इसी गांव में बसी हैं और मकान भी वर्षों पहले बनाए गए थे। उनका सवाल है कि यदि भूमि पर कब्जा वास्तव में अवैध था, तो इतने लंबे समय तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि अब अचानक नोटिस जारी होने से उनके सामने अपने घर और भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कई परिवारों का कहना है कि उनके पास बिजली, पानी और अन्य सरकारी सुविधाओं के दस्तावेज भी हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन उनके पक्ष पर भी विचार करेगा।image_b674a3

Read More पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या

नकटी के बाद बढ़ी चिंता
तुता गांव का मामला ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रदेशभर में राजनीतिक और सामाजिक बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में तुता में जारी नोटिसों ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन बिना उचित सुनवाई और वैधानिक प्रक्रिया के किसी भी कार्रवाई से बचा जाना चाहिए। फिलहाल, सभी प्रभावित परिवार एनआरडीए के समक्ष अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रहे हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जवाब मिलने के बाद प्राधिकरण क्या निर्णय लेता है और आगे की कार्रवाई किस दिशा में बढ़ती है।

Read More सूरजपुर बुजुर्ग हत्याकांड का खुलासा: निर्माणाधीन मकान में मिली थी लाश, नाबालिग लड़की हिरासत में; पुलिस ने बताई वारदात की वजह

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप