बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद

बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस में थानों को बेहतर और आदर्श बनाने की नई पहल शुरू की गई है । प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग थानों को गोद लेकर उन्हें मॉडल थाना बनाने की जिम्मेदारी उठाई है । इसका उद्देश्य थानों के कामकाज, रिकॉर्ड संधारण, लंबित मामलों के निपटारे और फरियादियों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार करना है ।

इसी पहल के तहत डीजीपी अरुण देव गौतम ने बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना को गोद लिया है । वहीं बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने सिविल लाइन थाना को गोद लिया है । एसएसपी सोमवार को सिविल लाइन थाना पहुंचे और थाने के कामकाज का बारीकी से निरीक्षण किया ।

रोजनामचा और रिकॉर्ड की जांच, पेंडेंसी पर लगाई फटकार

Read More Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान

निरीक्षण के दौरान एसएसपी रजनेश सिंह ने थाने का रोजनामचा, विभिन्न अपराधों से संबंधित रिकॉर्ड और लंबित प्रकरणों की फाइलों की जांच की । मामलों में पेंडेंसी देखकर उन्होंने विवेचकों से देरी का कारण पूछा और लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए । एसएसपी ने नए कानून यानी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज मामलों की जांच में अनावश्यक देरी नहीं करने को कहा । उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मामलों में बिना वजह देरी हो रही है, उनमें संबंधित अधिकारियों पर अर्थदंड की कार्रवाई की जा सकती है ।

Read More CG Police में बड़ा उलटफेर! 21 इंस्पेक्टर इधर से उधर, बदली पोस्टिंग और जिम्मेदारियां; PHQ ने जारी किया आदेश

ई-समंस और मेडिकल रिपोर्ट की भी ली जानकारी

एसएसपी ने ई-समंस और वारंट की तामीली की स्थिति की भी जानकारी ली । इसके अलावा मेडलीफायर में आने वाली मेडिकल रिपोर्ट की स्थिति के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की । उन्होंने लंबित रिपोर्ट और दस्तावेजों के कारण जांच प्रभावित न हो, इसके लिए समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

सीसीटीएनएस का काम देखकर हुए प्रभावित

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सीसीटीएनएस के कामकाज को भी देखा । थाने की टीम द्वारा किए जा रहे काम से वे प्रभावित नजर आए । उन्होंने बेहतर कार्य करने वाली टीम को प्रोत्साहित करने और इनाम देने की बात कही ।

एसएसपी ने थाना भवन के रखरखाव पर भी जोर दिया । उन्होंने थाना भवन का रंग-रोगन और नए गेट का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि थाने का वातावरण बेहतर और व्यवस्थित बनाया जा सके । इस दौरान सीएसपी परमेश्वर तिलकवार और थाना प्रभारी किशोर केंवट सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

वरिष्ठ अफसरों की सीधी निगरानी से बदलेगा थानों का कामकाज

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थानों को गोद लेने से गंभीर और अनसुलझे अपराधों की केस डायरी की नियमित समीक्षा हो सकेगी । लंबित मामलों, वारंटों और शिकायतों के निपटारे के लिए समय-सीमा तय कर उसकी निगरानी की जाएगी । साथ ही थाना भवन के रखरखाव, रिकॉर्ड संधारण और फरियादियों के साथ पुलिस के व्यवहार में सुधार पर भी वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी नजर रहेगी ।

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप