बिलासपुर पुलिस में कुर्सी का अनोखा खेल एक पद के लिए तीन दावेदार और साहबों में भारी उलझन

बिलासपुर पुलिस में कुर्सी का अनोखा खेल एक पद के लिए तीन दावेदार और साहबों में भारी उलझन

लबिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन की ताजा तबादला सूची ने बिलासपुर पुलिस विभाग में अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी है। सरकार ने सोमवार को प्रदेश भर के करीब 100 पुलिस अफसरों को इधर उधर किया है। इसमें बिलासपुर शहर के एएसपी को तो बदल दिया गया है और अब पंकज पटेल शहर की जिम्मेदारी संभालेंगे। लेकिन असली सिरदर्द ग्रामीण एएसपी की कुर्सी को लेकर हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इस एक पद के लिए अब जिले में तीन तीन दावेदार आमने सामने आ गए हैं। इस गड़बड़झाले के बाद पुलिस महकमे में चर्चा है कि एक ही कुर्सी पर तीन अफसर भला कैसे बैठेंगे।

एक पद और तीन दावेदार समझिए पूरा गणित

प्रशासनिक चूक कहें या कोई खास रणनीति शासन ने मधुलिका सिंह को बिलासपुर का नया ग्रामीण एएसपी बनाकर भेजा है। मजेदार बात यह है कि इस पद पर पहले से ही अर्चना झा जमी हुई हैं और इस बार की सूची में उनका ट्रांसफर नहीं किया गया है। पेच यहीं नहीं फंसता एक तीसरे अफसर अनुज कुमार भी जिले में इसी मूल पद पर तैनात हैं। अब आलम यह है कि कागज पर तो तीनों ही ग्रामीण एएसपी हैं लेकिन कुर्सी तो सिर्फ एक ही है। पुलिस मुख्यालय के इस फैसले ने स्थानीय अधिकारियों को भी सोच में डाल दिया है।

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

पुराना इतिहास भी रहा है ऐसा ही रोचक

Read More CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर में ग्रामीण एएसपी के पद को लेकर ऐसा मजाक पहली बार नहीं हुआ है। कुछ साल पहले भी अर्चना झा का तबादला किया गया था और उनकी जगह अनुज कुमार को भेजा गया था। तब भी ऐन वक्त पर अर्चना झा का ट्रांसफर रुक गया और अनुज कुमार को बिना कुर्सी के ही दूसरे काम देखने पड़े। इस बार भी इतिहास खुद को दोहरा रहा है और तीन अफसरों के बीच काम के बंटवारे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अब देखना होगा कि शासन इस उलझन को कैसे सुलझाता है।

शहर में नए और देहात में काम का बंटवारा

शहर की कमान अब पंकज पटेल के हाथों में होगी जो नई रणनीति के साथ काम शुरू करेंगे। वहीं ग्रामीण इलाकों के बड़े क्षेत्र को देखते हुए पुलिस कप्तान अब इन तीनों दावेदारों के बीच थानों का बंटवारा करने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि किसी को एसीसीयू तो किसी को महिला सेल का जिम्मा देकर एडजस्ट किया जा सकता है। अधिकारियों के बीच दबी जुबान में इस बात की चर्चा है कि इतनी बड़ी लिस्ट बनने के बावजूद ऐसी छोटी गलतियां प्रशासन की छवि पर सवाल उठाती हैं।

अफसरों का क्या है कहना

जिले में देहात का इलाका काफी बड़ा है। आईयूसीएडब्ल्यू और अन्य विभागों के काम को देखते हुए अलग अलग सब डिवीजन का काम अधिकारियों को सौंपा जाएगा ताकि व्यवस्था बनी रहे।

एसएसपी बिलासपुर

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच