धमतरी में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के घर सुबह-सुबह छापा

धमतरी में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के घर सुबह-सुबह छापा

धमतरी। छत्तीसगढ़ में कथित घोटालों से जुड़ी जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह ED की टीम ने धमतरी में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित आवास पर दबिश दी। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल बढ़ गई। जानकारी के अनुसार, ED की टीम करीब सुबह 7 बजे दो अलग-अलग वाहनों से रामगोपाल अग्रवाल के घर पहुंची। टीम में अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद बताए जा रहे हैं। करीब आठ सदस्यीय टीम ने घर में प्रवेश करने के बाद जांच शुरू की।

घर के बाहर सुरक्षा का घेरा
कार्रवाई के दौरान रामगोपाल अग्रवाल के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। जांच के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक रखी गई है। ED अधिकारी घर के भीतर दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की जांच कर रहे हैं।Screenshot 2026-08-20 104407

किन मामलों से जुड़ रही कार्रवाई?
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ED की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में सामने आए कथित शराब घोटाला, कोल घोटाला और कस्टम मिलिंग से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में बताई जा रही है। हालांकि, छापे के दौरान किन दस्तावेजों या रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और अधिकारियों को क्या अहम जानकारी मिली है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Read More अपराधों पर कड़ी कार्रवाई का सम्मान, बिलासपुर पुलिस के खाते में आए दो राज्य स्तरीय पुरस्कार

गौरतलब है कि रामगोपाल अग्रवाल का नाम इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़ी जांच में सामने आ चुका है। ऐसे में धमतरी स्थित उनके आवास पर ED की ताजा कार्रवाई को जांच की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। फिलहाल, ED की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अधिकारियों को तलाशी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। मामले में ED की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Read More Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शिलांग में KSU की बाइक रैली ने लिया हिंसक मोड़, सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़; विवेकानंद-नेताजी की प्रतिमाएं भी क्षतिग्रस्त शिलांग में KSU की बाइक रैली ने लिया हिंसक मोड़, सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़; विवेकानंद-नेताजी की प्रतिमाएं भी क्षतिग्रस्त
शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में आसमान से आफत! बादल फटने के बाद मची तबाही, सैलाब में बह गए घर और वाहन; राजौरी में हालात भयावह
8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आएगा Realme P4s 5G, 26 अगस्त को होगा लॉन्च
धमतरी में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के घर सुबह-सुबह छापा
Black Coffee में नींबू मिलाकर पीना कितना फायदेमंद? जानें क्या सच में घटता है वजन
छत्तीसगढ़ में अफसरों की अग्निपरीक्षा 6 घंटे में सोशल मीडिया पर देना होगा जवाब इसी से तय होगा प्रमोशन
रायपुर में सरकारी घर का सपना बना बोझ 10 साल से किश्त और किराया दोनों भर रहे लोग मगर नहीं मिला मकान 
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सही तरीका
मनमानी,अवैध प्लाटिंग पर एसडीएम की रोक के बाद भी तहसीलदार ने कर दिया नामांतरण
आय से अधिक संपत्ति मामला: रेखा नायर की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, चलेगा मुकदमा
बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद