Black Coffee में नींबू मिलाकर पीना कितना फायदेमंद? जानें क्या सच में घटता है वजन

Black Coffee में नींबू मिलाकर पीना कितना फायदेमंद? जानें क्या सच में घटता है वजन

Black Coffee with Lemon: ब्लैक कॉफी आजकल फिटनेस और हेल्थ से जुड़े रूटीन का हिस्सा बन गई है। कई लोग इसे सुबह एनर्जी बढ़ाने, अलर्ट रहने और वजन कम करने के लिए पीते हैं। इसी के साथ ब्लैक कॉफी में नींबू मिलाकर पीने का ट्रेंड भी तेजी से लोकप्रिय हुआ है। सोशल मीडिया पर इसे फैट बर्न करने और शरीर को डिटॉक्स करने वाला ड्रिंक बताया जाता है। लेकिन क्या कॉफी और नींबू का यह कॉम्बिनेशन वाकई वजन तेजी से कम करता है? इस बारे में सुहानी सेठ अग्रवाल, विभागाध्यक्ष-डायटेटिक्स, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने जानकारी दी है।

क्या ब्लैक कॉफी में नींबू मिलाने से वजन कम होता है?
ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन कुछ समय के लिए शरीर की ऊर्जा खर्च करने की क्षमता और मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा सकता है। कुछ लोगों में कैफीन भूख को थोड़ी देर के लिए कम करने में भी मदद कर सकता है। हालांकि, इसका प्रभाव सीमित होता है। सिर्फ ब्लैक कॉफी पीने से लंबे समय तक वजन कम नहीं किया जा सकता। वजन घटाने के लिए खानपान, कैलोरी बैलेंस और नियमित शारीरिक गतिविधि ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

नींबू मिलाने से क्या अतिरिक्त फायदा मिलता है?
नींबू विटामिन C का अच्छा स्रोत है, जबकि कॉफी में कैफीन और कुछ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। लेकिन नींबू को ब्लैक कॉफी में मिलाने से कोई खास फैट-बर्निंग प्रभाव पैदा होता है, ऐसा साबित करने के लिए अभी पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। यानी दोनों को साथ पीना पसंद है तो इसे स्वाद के लिए लिया जा सकता है, लेकिन इसे वजन घटाने का कोई खास फॉर्मूला समझना सही नहीं होगा।

Read More Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल

क्या यह शरीर को डिटॉक्स करता है?
ब्लैक कॉफी और नींबू को कई जगहों पर ‘डिटॉक्स ड्रिंक’ के तौर पर प्रचारित किया जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम मुख्य रूप से लिवर और किडनी करते हैं। इसलिए इस ड्रिंक को शरीर की सफाई या टॉक्सिन निकालने का कोई खास उपाय मानना सही नहीं है।

Read More Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?
कॉफी और नींबू दोनों कुछ लोगों में पेट से जुड़ी परेशानी बढ़ा सकते हैं। अगर आपको पहले से एसिडिटी, गैस, सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स की समस्या रहती है, तो इस कॉम्बिनेशन को लेने से परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को इसे सीमित मात्रा में लेना चाहिए या परेशानी होने पर इससे बचना चाहिए।

ज्यादा ब्लैक कॉफी पीने से हो सकती हैं ये दिक्कतें
कॉफी में मौजूद कैफीन की मात्रा पर भी ध्यान देना जरूरी है। जरूरत से ज्यादा कैफीन लेने पर कुछ लोगों को:

  • नींद आने में परेशानी
  • बेचैनी या घबराहट
  • दिल की धड़कन तेज महसूस होना
  • पेट में जलन
  • पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

इसलिए ब्लैक कॉफी को भी सीमित मात्रा में लेना बेहतर है। खासकर शाम या रात में ज्यादा कॉफी पीने से नींद प्रभावित हो सकती है।

वजन घटाने के लिए इन चीजों पर दें ज्यादा ध्यान
अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना है, तो केवल किसी एक ड्रिंक पर निर्भर रहने के बजाय पूरी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। डाइट में पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर, संतुलित कैलोरी इनटेक, नियमित एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद वजन मैनेजमेंट में ज्यादा अहम भूमिका निभाते हैं। 

Disclaimer: यह लेख सामान्य स्वास्थ्य जानकारी पर आधारित है। किसी खास बीमारी, दवा या स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या योग्य डाइटीशियन की सलाह लें।

Tags:

Latest News

500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन 500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार
फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस
नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम
फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी
Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी
जंगल में 5 फीट का गड्ढा, पास पड़ा सफेद कपड़ा... बच्चों ने देखा, तो मचा हड़कंप
ट्रेन पकड़ने से पहले खुला राज! बिलासपुर स्टेशन पर 6.47 लाख का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज
90 करोड़ की सड़क पर पहली परत ही नहीं टिक पाई! डामर उखड़ा तो उठे सवाल, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी गठित
Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स
Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस