छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र आज से: विपक्ष तैयार, कांग्रेस करेगी पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार; हंगामा तय

 छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र आज से: विपक्ष तैयार, कांग्रेस करेगी पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार; हंगामा तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से नवीन विधानसभा भवन में शुरू हो रहा है। 17 दिसंबर तक चलने वाले इस छोटे सत्र में कुल चार बैठकें होंगी। सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष (कांग्रेस) ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का बड़ा फैसला लिया गया है।

विपक्ष का बहिष्कार, क्यों?

सत्र के पहले दिन विजन 2047 पर चर्चा होनी है, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है। बहिष्कार के पीछे यही मुख्य कारण है। कांग्रेस विधायक दल ने फैसला लिया है कि वे पहले दिन की इस चर्चा में हिस्सा नहीं लेंगे।

Read More पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश

इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

Read More बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में

विपक्ष ने विधानसभा में सरकार को घेरने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस विधायक दल बिजली बिलों में वृद्धि, राज्य में बढ़ती महंगाई और कानून व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों को जोर शोर से सदन में उठाएगी। माना जा रहा है कि चार दिन का यह सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है।

 

सत्ता पक्ष ने भी कसी कमर

सत्र शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष (भाजपा) भी विपक्ष के हमलों का सामना करने के लिए कमर कस चुका है। रविवार रात को मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर अंतिम चर्चा की जाएगी। सत्ता पक्ष ने तथ्यों और आंकड़ों के साथ विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने की तैयारी कर रखी है। इससे पहले, विधानसभा के कार्य मंत्रणा समिति की बैठक चल रही है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्पीकर डॉ. रमन सिंह, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और धरमलाल कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इस बैठक में विधानसभा के कार्य संचालन को सुचारू बनाने पर अंतिम मंत्रणा की जा रही है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार