भविष्य संवारने निकले 12 हजार छात्रों की किस्मत भगवान भरोसे बिना ट्रेनर ही दिला रहे छमाही परीक्षा

भविष्य संवारने निकले 12 हजार छात्रों की किस्मत भगवान भरोसे बिना ट्रेनर ही दिला रहे छमाही परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को रोजगार सिखाने का सरकारी सपना अब मजाक बनकर रह गया है। राज्य के 245 स्कूलों में पढ़ने वाले 12 हजार से ज्यादा छात्र बिना किसी शिक्षक के ही छमाही परीक्षा दे रहे हैं। इन स्कूलों में 490 वोकेशनल ट्रेनर की भर्ती होनी थी जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। आलम यह है कि तिमाही परीक्षा भी बच्चों ने बिना पढ़ाई के दी थी और अब छमाही का भी वही हाल है। स्कूलों में केंद्र सरकार के करोड़ों रुपए के औजार और मशीनें धूल फांक रही हैं क्योंकि बच्चों को यह सिखाने वाला कोई नहीं है कि इनका इस्तेमाल कैसे करना है।

भर्ती के नाम पर हुआ था बड़ा खेल

इस साल समग्र शिक्षा विभाग ने 1318 ट्रेनरों को रखने का काम 7 प्राइवेट कंपनियों को सौंपा था। आरोप है कि भर्ती के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपए की वसूली की गई। जब मामला बिगड़ा और प्रदर्शन शुरू हुए तो इसकी जांच पुलिस को सौंप दी गई। तब से लेकर आज तक नई भर्ती की प्रक्रिया ठप पड़ी है। विभाग की इस सुस्ती का खामियाजा अब उन मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है जो कुछ नया सीखकर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते थे।

Read More खेत में फसल की आड़ में उगा रहा था गांजा! पटवारी की सूचना पर पुलिस की दबिश, 112 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

मंत्री के निर्देश भी बेअसर

Read More Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पद संभालते ही इस घोटाले पर सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। ताज्जुब की बात यह है कि 4 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक किसी पर मामला दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि कार्रवाई के नाम पर विभाग के कुछ स्टाफ को इधर से उधर जरूर कर दिया गया है लेकिन बच्चों को पढ़ाने के लिए ट्रेनर अब तक नहीं मिल पाए हैं।

पैसे लौटाकर मामला दबाने की कोशिश

विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों पर पैसे लेने के आरोप लगे थे उन्होंने पकड़े जाने के डर से कई उम्मीदवारों को गुपचुप तरीके से पैसे वापस कर दिए हैं। यही वजह है कि अब विभाग के दफ्तर के बाहर शिकायत करने वालों की भीड़ कम हो गई है। ऐसा लग रहा है मानो पैसे लौटाकर पूरे घोटाले को ही रफा-दफा करने की तैयारी चल रही है।

अंकों के खेल में उलझा बच्चों का भविष्य

  •  स्कूलों की संख्या जहां भर्ती नहीं हुई 245
  •   भर्ती के लिए खाली पड़े कुल पद 490
  •  बिना शिक्षक परीक्षा दे रहे कुल विद्यार्थी 12000
  •   भर्ती का जिम्मा लेने वाली प्राइवेट कंपनियां 07

समग्र शिक्षा के अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया जारी होने के कारण भर्ती रुकी हुई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अफसरों की इस जांच और आपसी खींचतान के बीच उन 12 हजार बच्चों के भविष्य का क्या होगा जो बिना कुछ पढ़े ही परीक्षा की कॉपियां भर रहे हैं।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच