हाईकोर्ट में झूठ बोलकर बुरी फसी छत्तीसगढ़ सरकार,अब देना होगा हलफनामा,पत्रकार सुनील नामदेव को रिपोर्टिंग से रोके जाने पर हाईकोर्ट हुआ सख्त

हाईकोर्ट में झूठ बोलकर बुरी फसी छत्तीसगढ़ सरकार,अब देना होगा हलफनामा,पत्रकार सुनील नामदेव को रिपोर्टिंग से रोके जाने पर हाईकोर्ट हुआ सख्त

हाईकोर्ट में झूठ बोलकर बुरी फसी छत्तीसगढ़ सरकार,अब देना होगा हलफनामा,पत्रकार सुनील नामदेव को रिपोर्टिंग से रोके जाने पर हाईकोर्ट हुआ सख्त बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में राज्य सरकार से ”हलफनामा” माँगा है। मामला वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव को रिपोर्टिंग से रोके जाने से जुड़ा है। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी अफसर सौम्या चौरसिया […]


हाईकोर्ट में झूठ बोलकर बुरी फसी छत्तीसगढ़ सरकार,अब देना होगा हलफनामा,पत्रकार सुनील नामदेव को रिपोर्टिंग से रोके जाने पर हाईकोर्ट हुआ सख्त


बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में राज्य सरकार से ”हलफनामा” माँगा है। मामला वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव को रिपोर्टिंग से रोके जाने से जुड़ा है। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी अफसर सौम्या चौरसिया और उसके गिरोह के काले कारनामो का खुलासा कर रहे वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव को इन दिनों छत्तीसगढ़ पुलिस और उसके अफसर रिपोर्टिंग करने से रोक रहे है। गैरकानूनी रूप से उन्हें बंधक बना लिया जाता है। हाथो में माइक ID थामते ही पत्रकार नामदेव को पुलिस के कई आला अधिकारी घेर लेते है। उन्हें रिपोर्टिंग से तब तक रोका जाता है जब तक की सौम्या चौरसिया और उसका गिरोह पेशी के दौरान अदालत में मौजूद रहता है।

आरोपियों की पेशी ख़त्म होने और उन्हें जेल दाखिल कराये जाने के उपरांत सुनील नामदेव के इर्द -गिर्द से पुलिस अफसर हट जाते है। वरिष्ठ पत्रकार ने पुलिस के इस कदम को गैरकानूनी करार देते हुए इसे प्रेस की आजादी पर हमला बताया है। वरिष्ठ पत्रकार ने अधिवक्ता सुमित सिंह के जरिये घटना से अदालत को वाकिफ कराया है। एक याचिका में गैरकानूनी रूप से बंधक बनाए जाने का ब्यौरा अदालत के समक्ष आज रखा गया।

Read More भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं गलत और अधूरी जानकारी- हाई कोर्ट, 9 महीने पहले निपट चुके राजस्व प्रकरण को बताया लंबित, रिव्यू में बदला अपना आदेश

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पी सेम कोशी की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से उपस्थित हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि सुनील नामदेव को किसी भी तरह से रिपोर्टिंग के लिए नहीं रोका जा रहा है। उनका जवाब सुनकर अदालत में मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। वही दूसरी ओर शासन का जवाब सुनकर अधिवक्ता सुमित सिंह ने दस्तावेजी और डिजिटल प्रमाण पेश कर अदालत को हकीकत से रूबरू कराया।

Read More Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है बड़ा कैमरा सेंसर, बदल सकता है कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को इस मामले में ”हलफनामा” पेश करने का निर्देश दिए है। अदालत ने IG रायपुर रेंज, SSP रायपुर, DGP छत्तीसगढ, कलेक्टर रायपुर और गृह सचिव को 2 सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार