छत्तीसगढ़ : जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली ने ऋचा जोगी की अग्रिम जमानत याचिका को किया खारिज, मुश्किलें और बढ़ी

छत्तीसगढ़ : जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली ने ऋचा जोगी की अग्रिम जमानत याचिका को किया खारिज, मुश्किलें और बढ़ी

छत्तीसगढ़ : जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली ने ऋचा जोगी की अग्रिम जमानत याचिका को किया खारिज, मुश्किलें और बढ़ी छत्तीसगढ़ मुंगेली : छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहु ऋचा जोगी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। मुंगेली जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी, […]

छत्तीसगढ़ : जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली ने ऋचा जोगी की अग्रिम जमानत याचिका को किया खारिज, मुश्किलें और बढ़ी

छत्तीसगढ़ मुंगेली : छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहु ऋचा जोगी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। मुंगेली जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि, जिला एवं सत्र न्यायालय में 23 नवंबर को ऋचा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन पेश किया था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के फ़ास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय में सुनवाई के बाद अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दी गई। जिसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ऋचा जोगी हाईकोर्ट का रुख कर सकती हैं।

जानकारी के अनुसार, फर्जी जाति मामले में सहायक आयुक्त एलआर कुर्रे ने सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था. सामाजिक प्रास्थिति प्रमाणीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मरवाही उपचुनाव से पहले ऋचा जोगी का जाति मामला गरमाया था। उपचुनाव से ठीक पहले उच्च स्तरीय जाति जांच समिति ने ऋचा जोगी के जाति को फर्जी बताया था. दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी मरवाही से विधायक थे। उनके निधन के बाद सीट खाली हो गया. मरवाही विधानसभा में उपचुनाव के लिए अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट थी। इस वजह से मरवाही विधानसभा के उपचुनाव के लिए अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी का नामांकन रद्द कर दिया गया था। उनको आदिवासी जाति छानबीन समिति ने गैरआदिवासी करार दे दिया था ।

Read More नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई : रायपुर में ब्लिंकिट का कार्यालय सील, फायर सेफ्टी समेत मिलीं कई खामियां

Tags:

Latest News

सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील
नशा मुक्ति केंद्र में मौत के बाद बवाल! शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
CG News: हाथियों को खदेड़ने के नाम पर लापरवाही! शावकों पर फटाखे और पत्थर बरसाने का VIDEO वायरल, ग्रामीणों की हरकत से बढ़ा बड़ा खतरा
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर में लगी थीं 5 गोलियां, एक बुलेट बरामद
मुहर्रम जुलूस में बवाल: दो ताजिया समितियों के बीच जमकर पथराव, 13 गिरफ्तार; पूरे इलाके में पुलिस का पहरा
इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा
अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर! सरकार ने दी मंजूरी, लेकिन सख्त नियमों के साथ ही मिलेगा लाइसेंस
लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल
अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट